सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Vichar Meaning in Hindi | विचार का अर्थ

अपनी समझ व सूझ-बूझ द्वारा जब कोई व्यक्ति किसी वस्तु या विषय के बारे में सोच कर उसका मंथन करता हैं तत्प्श्चात वह व्यक्ति उस सोच को एक अंतिम रूप देता है ये ही अंतिम रूप विचार कहलाता है।

एक शुद्ध विचार में गम्भीरता का होना अनिवार्य है तथा यह अंतिम रूप लेने में एक समय लेता है यह समय स्थिति के अनुसार कम या ज्यादा हो सकता है।

विचार जब एक बार बन जाता हैं फिर बहुत की कम परिस्थितियों में इसे बदला जाता है। क्योंकि विचार करते समय मस्तिष्क तर्कों का बहुत अधिक प्रयोग करता है परन्तु कई बार विचार करते समय कुछ तर्क हमसे छूट जाते है तथा यही तर्क बाद में हमारे द्वारा बनाये गए विचार को प्रभावित करते है कभी कभी यह प्रभाव इतना शक्तिशाली होता है कि पूर्ण विचार को बदल देता है।

विचार को अंग्रेजी में ओपिनियन कहा जाता है।

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :