सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Rajniti meaning in hindi | राजनीति का अर्थ

एक ऐसी योजना जो किसी भी शासन से सबंधित कार्यों को उचित रूप से करने में सहयोग करे राजनीति कहलाती हैं। शासन व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए योजनाओं का एक समूह कार्य करता है जो शासक तथा प्रजा को सिद्धान्तों में बांध कर रखता है इन सामूहिक व्यवस्थाओं तथा योजनाओं को राजनीति कहा जाता है। राजनीति शब्द राज+नीति से बना है जिसका अर्थ होता है राज करने के लिए बनाई गई नीति। इसके अंतर्गत वे योजनाएँ आती हैं जो सामाजिक तथा व्यवहारिक रूप से सभी द्वारा अपनाई जा सकती हैं। इसके अतिरिक्त शासन व्यवस्था को उचित दिशा में ले जाने के लिए शासक को बदलना, विरोधी शासकों को गलत साबित कर जनता का विश्वास जीतना तथा जनता को अपने साथ लेकर चलना ये सभी क्रियाएँ राजनीति का हिस्सा होती हैं।

उदाहरण: राजनीति के दांव पेंच में निपुण व्यक्ति ही चुनाव जीत सकता है।

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :