सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Ada meaning in hindim | अदा का अर्थ

उर्दू शब्द अदा दो अर्थों में प्रचलित है। जिन्हें अलग-अलग इस प्रकार समझा जा सकता है:

1). अदा (चुकाना): जब किसी प्रकार का कोई ऋण लौटाया जाता है तब अदा शब्द का प्रयोग किया जाता है। हिन्दी में अदा का अर्थ होता है चुकाना। हमारे द्वारा लिया गया ऋण या वह ऋण जो सामने वाले द्वारा हमारे लिए किए गए कार्यों के कारण हम पर पड़ता है उसे हमने अदा कर दिया है का अर्थ होगा कि हमने वह ऋण चुका दिया है।
उदाहरण: हमने अपना सारा बिल अदा कर दिया है।

इस शब्द का प्रयोग भारतीय मुद्रा पर भी देखने को मिलता है जिसमें लिखा होता है:
"मैं धारक को _____ रुपए अदा करने का वचन देता हूँ"

इस वाक्य में धारक अर्थात (नोट को धारण करने वाला; नोट का मालिक) को भारतीय रिज़र्व बैंक नोट पर लिखित राशि अदा करने अर्थात चुकाने के लिए वचनबद्ध है।

2). अदा (अंदाज़): मन को हर लेने वाली क्रियाएँ जो हृदय को सुखद अनुभूति करवाती हैं को अदा कहा जाता है। उर्दू शब्द अदा का हिन्दी में अर्थ होता है अंदाज़। हालांकि अंदाज़ शब्द अदा का पर्याय है परन्तु जहाँ अंदाज़ शब्द अधिकत्तर पुरुषों के लिए प्रयोग किया जाता है वहीं अदा शब्द स्त्री सुंदरता का बखान करने के लिए अधिक प्रयोग किया जाता है। किसी स्त्री के चलने, बोलने, मुस्कुराने के मनमोहक तरीके को उसकी अदा कहा जाता है। इस शब्द का प्रयोग प्रेम प्रसंग वाक्यों में ज्यादा होता है।
उदाहरण: उस सुंदरी की अदाओं ने मेरा मन मोह लिया है।

टिप्पणियाँ

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :