सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Aundhe muh girna meaning in hindi | औंधे मुँह गिरना का अर्थ

जब कोई व्यक्ति निरंतर चल रहे कार्य में बुरी तरह से धोखा खा जाए तथा उसे भारी नुकसान झेलना पड़े तब इस प्रकार की स्थिति को औंधे मुँह गिरना कहा जाता है। औंधे मुँह गिरना मुहावरे का मतलब होता है बुरी तरह से धोखा खाना। औंधे मुँह गिरना अर्थात उल्टा होकर गिरना; जैसे कोई व्यक्ति चलता-चलता ठोकर लगने से मुँह के बल गिर जाता है तो उसे औंधे मुँह गिरना कहा जाता है। जो कि एक भयकंर रूप से व अचानक लगी चोट को दर्शाता है। इसी प्रकार जब कोई काम प्रगति की राह पर ऊपर की ओर बढ़ते-बढ़ते अचानक से डगमगा कर एकदम नीचे के स्तर पर आ गिरे जिससे व्यक्ति को वोही मेहनत दोबारा करनी पड़े ऐसी स्थिति औंधे मुँह गिरना मुहावरे का पर्याय होती है। औंधे मुँह गिरना मुहावरे का वाक्य में प्रयोग निम्न है।


उदाहरण: 1). आज का सेंसेक्स औंधे मुँह गिरकर महीने के सबसे निम्न स्तर पर पहुँच गया है।
2). तुम एक धोखेबाज के साथ व्यापार कर रहे हो देख लेना किसी दिन औंधे मुँह गिरोगे।

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :