सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Azaab meaning in hindi | अज़ाब का अर्थ

उर्दू का यह शब्द पाप के लिए दिए जाने वाले दंड के लिए प्रयोग किया जाता है। माना जाता है कि पाप करने वालों को खुदा के अज़ाब से गुजरना पड़ेगा अर्थात बुरे कर्म करने वालों को ईश्वर की सज़ा से गुजरना पड़ेगा। अज़ाब का हिन्दी में अर्थ होता है दंड। मरणोपरांत नरक में जाकर मिलने वाली सज़ा जो इंसान के बुरे कर्मों का फल होगा; को अज़ाब कहा जाता है। इसका विपरीत शब्द सवाब होता है सवाब अच्छे कर्मों के लिए मिलने वाले फल को कहते हैं।


उदाहरण: बुरे कर्मों के लिए अज़ाब जरूर मिलता है। यहाँ नही तो मृत्यु के बाद नरक में जाकर इस दंड को भोगना ही पड़ेगा।

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :