सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Aziz meaning in hindi | अज़ीज़ का अर्थ

वह जो प्रिय होता है जो मन के सबसे करीब होता है को अज़ीज़ कहा जाता है। उर्दू शब्द अज़ीज़ का हिन्दी में अर्थ होता है प्यारा। हृदय के करीब व्यक्ति के लिए तो अज़ीज़ शब्द का प्रयोग किया ही जाता है इसके अतिरिक्त किसी प्रिय वस्तु को भी अज़ीज़ वस्तु कहा जा सकता है। अज़ीज़ के अन्य अर्थों में यह शब्द एक उपाधि के तौर पर भी प्रयोग किया जाता है। मिस्त्र में प्राचीन समय में बादशाहों को अज़ीज़ की उपाधि दी जाती थी जिसका अर्थ होता था आदरणीय। इसी कारण अज़ीज़ का एक पर्यायवाची आदरणीय भी होता है।


उदाहरण: आप हमारे सबसे अज़ीज़ दोस्त हैं।

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :