अपने शरीर के पूर्ण बल का प्रयोग कर निरन्तर मेहनत करते जाने की स्थिति को ऐड़ी चोटी का जोर लगाना मुहावरे से दर्शाया जाता है। ऐड़ी चोटी का जोर लगाना मुहावरे का मतलब होता है कठिन मेहनत करना। ऐड़ी शरीर के सबसे निम्न में स्थित होती है व चोटी सबसे ऊपर इसलिए जब ऐड़ी चोटी का जोर कहा जाता है तो इसका अर्थ होता पूर्ण शरीर का बल प्रयोग में लाना तथा जोर लगाने की चरम सीमा को प्राप्त करना। जब कोई व्यक्ति कठिन परिश्रम करता है तो माना जाता कि वह अपने शरीर का पूर्ण बल प्रयोग में ला रहा है। इस प्रकार ऐड़ी चोटी का जोर लगाना मुहावरा शरीर का पूर्ण बल लगाने अर्थात कठिन मेहनत करने को दर्शाता है। एड़ी चोटी का जोर लगाना मुहावरे का वाक्य में प्रयोग निम्न है।
उदाहरण: 1). तुम सफल हुए क्योंकि तुमने लक्ष्य हासिल करने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया था।
2). एवरेस्ट चढ़ना हर किसी के बस की बात नही इसके लिए ऐड़ी चोटी का जोर भी कम पड़ जाता है।
ऐड़ी चोटी का जोर लगाना का अर्थ | Edi choti ka jor lagana meaning in hindi
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
जज़ाकल्लाह एक अरबी भाषा का शब्द है जो दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है पहला शब्द है जज़ाक जिसका अर्थ होता है कल्याण करना तथा दूसरा शब्द है अल्लाह...
-
Rabta Ka Matlab Aur Paribhasha: (English Meaning: Connection/ Relation कनेक्शन/ रिलेशन) राब्ता बहुतयात तौर पर प्रयोग होने वाला एक उर्दू...
-
जब किसी व्यक्ति को कोई कार्य करने हेतु तैयार होने के लिए कहा जाता है तब कमर कसना मुहावरे का प्रयोग किया जाता है उदाहरण के तौर पर यदि किसी को...

एम आरएनए वैक्सीन का अर्थ | mRNA Vaccine Meaning in Hindi
चर्चा में क्यों : हाल ही में 16 नवंबर को अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना ने अमेरिका के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के साथ मिलकर विकसित किए गई वैक्सीन ...

कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें