जब किसी दुष्ट व्यक्ति का उसी के तौर तरीके अपनाकर अधिक दुष्टता के साथ जवाब दिया जाता है तब इसे ईंट का जवाब पत्थर से देना मुहावरे द्वारा बयान किया जाता है। ईंट का जवाब पत्थर से देना मुहावरे का अर्थ होता है दुष्ट के साथ दुष्टता का व्यवहार करना। दुष्ट वो होता है जो बुरे कार्य करने के लिए जाना जाता हो तथा अपने स्वार्थ के लिए किसी का भी अहित करने में तनिक भी संकोच न करे। यदि ऐसा कोई व्यक्ति हमें नुकसान पहुँचाता है तथा हम उसी की तरह अधिक दुष्टता दिखा कर उसका हमारे हुए नुकसान से भी कहीं अधिक नुकसान कर देते हैं तब यह ईंट का जवाब पत्थर से देना कहलाता है। ईंट का जवाब पत्थर से देना मुहावरे का वाक्य में प्रयोग निम्न है।
उदाहरण: 1). उसने हमारी नौकरी छुड़वा दी हम भी चुप नही बैठेंगे ईंट का जवाब पत्थर से देंगे।
2). वीर शिवाजी ईंट का जवाब पत्थर से देने में माहिर थे।
ईंट का जवाब पत्थर से देना का अर्थ | Int ka jawab patthar se dena meaning in hindi
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
जज़ाकल्लाह एक अरबी भाषा का शब्द है जो दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है पहला शब्द है जज़ाक जिसका अर्थ होता है कल्याण करना तथा दूसरा शब्द है अल्लाह...
-
Rabta Ka Matlab Aur Paribhasha: (English Meaning: Connection/ Relation कनेक्शन/ रिलेशन) राब्ता बहुतयात तौर पर प्रयोग होने वाला एक उर्दू...
-
जब किसी व्यक्ति को कोई कार्य करने हेतु तैयार होने के लिए कहा जाता है तब कमर कसना मुहावरे का प्रयोग किया जाता है उदाहरण के तौर पर यदि किसी को...

एम आरएनए वैक्सीन का अर्थ | mRNA Vaccine Meaning in Hindi
चर्चा में क्यों : हाल ही में 16 नवंबर को अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना ने अमेरिका के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के साथ मिलकर विकसित किए गई वैक्सीन ...

कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें