भयंकर नुकसान करना अर्थात नस्तोनाबूद कर देने की क्रिया को ईंट से ईंट बजाना मुहावरे से बयान किया जाता है। ईंट से ईंट बजाना मुहावरे का अर्थ होता है बर्बाद करना। बर्बादी वह स्थिति होती है जो युद्ध इत्यादि के कारण हारने वाले पक्ष को झेलनी पड़ती है। यह एक बडी तबाही होती है जिसे उभर पाना मुश्किल या कभी कभी नामुमकिन होता है। इस प्रकार की हिंसक तबाही को बर्बादी कहा जाता है। जब किसी को बर्बाद करने की बात की जाती है तो ईंट से ईंट बजाना मुहावरे का प्रयोग किया जाता है। ईंट से ईंट बजाना मुहावरे का वाक्य में प्रयोग निम्न है।
उदाहरण: 1). बंदा सिंह बहादुर ने वजीर खान के साम्राज्य की ईंट से ईंट बजा दी थी।
2). कोई भी हमारे देश को आँख दिखाएगा हम उसकी ईंट से ईंट बजा देंगे।