कोई ऐसी जानकारी जिसकी वास्तविकता पर संदेह हो या जो पूरी तरह से झूठ हो को उड़ती खबर कहा जाता है। उड़ती खबर मुहावरे का मतलब होता है अफवाह। अफवाह एक ऐसी मिश्रित जानकारी होती है जो एक कोरा झूठ या कभी-कभी न्यूनतम सच के साथ लोगों में फैल जाती है। अफवाह गलती से या जानबूझकर फैलाया गया झूठ होता है जिसका कोई आधार नही होता तथा अधिकतर उड़ती खबरें शरारती सामाजिक तत्वों की देन होती है। उड़ती खबरों अर्थात अफवाहों का प्रयोग तत्कालीन राजनीतिक फायदों या निजी स्वार्थ के लिए किया जाता है। परन्तु कभी कभी इन्हें माहौल बिगाड़ने या शरारत करने मात्र के लिए फैलाया जाता है। हालांकि कुछ मामलों में अफवाहों में सत्यता का कुछ प्रतिशत होता है किन्तु लोगों द्वारा स्वयं ही बात बढा-चढा कर कहने की वजह से सत्यता का यह प्रतिशत घटता जाता है और अफवाह एक कोरे झूठ में तब्दील हो जाती है। उड़ती खबर मुहावरे का वाक्य में प्रयोग निम्न है।
उदाहरण: 1). अभिनेताओं से सबंधित उड़ती खबरों का आना आम बात है।
2). इस बारे में उड़ती खबरें हमने भी सुनी हैं।
उड़ती खबर का अर्थ | Udti khabar meaning in hindi
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
जज़ाकल्लाह एक अरबी भाषा का शब्द है जो दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है पहला शब्द है जज़ाक जिसका अर्थ होता है कल्याण करना तथा दूसरा शब्द है अल्लाह...
-
Rabta Ka Matlab Aur Paribhasha: (English Meaning: Connection/ Relation कनेक्शन/ रिलेशन) राब्ता बहुतयात तौर पर प्रयोग होने वाला एक उर्दू...
-
जब किसी व्यक्ति को कोई कार्य करने हेतु तैयार होने के लिए कहा जाता है तब कमर कसना मुहावरे का प्रयोग किया जाता है उदाहरण के तौर पर यदि किसी को...

एम आरएनए वैक्सीन का अर्थ | mRNA Vaccine Meaning in Hindi
चर्चा में क्यों : हाल ही में 16 नवंबर को अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना ने अमेरिका के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के साथ मिलकर विकसित किए गई वैक्सीन ...

कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें