गर्दिश किसी भी ऐसे समय या
कालचक्र को कहा जाता है जिसमें हर तरफ से कोई ना कोई विपत्ति आ रही हो। कोई भी
व्यक्ति जब संकट में होता है तथा लाख कोशिशों के बाद भी वह उस संकट से उभर नही
पाता या एक संकट जाते ही दूसरा आ जाता है ऐसी निरंतर स्थति को गर्दिश कहा जाता है।
गर्दिश शब्द दुर्भाग्य का प्रयायवाची है। हालांकि गर्दिश शब्द शारीरिक हानि से अधिक
मानसिक हानि की तरफ इशारा करता है जिसमें व्यक्ति अपने भविष्य के लिए उचित निर्णय
ले पाने में स्वयं को असमर्थ पाता है।
(Chaman) चमन का अर्थ Meaning in Hindi
वहा स्थान जहाँ पर चारों
तरफ फूल ही फूल हो तथा जो प्राकृतिक हरियाली से परिपूर्ण हो को चमन कहा जाता है।
फूलों का बागीचा चमन शब्द का प्रयायवाची है। एक छोटा सा स्थान जो अपने घने फूलों
की सुन्दरता के कारण बहुत ही सुहावना लगता है को चमन कह कर पुकारा जाता है। चमन
बड़े ही आनंदित वातावरण का निर्माण करता है तथा प्राकृतिक सुन्दरता की एक छवि बनाता
है।
(Lipik) लिपिक का अर्थ Meaning in Hindi
लिपिक एक पद है जिस पर
नियुक्त व्यक्ति लेखे-जोखे का काम करता है। यही व्यक्ति जानकारी गणना इत्यादि को
लिपिबद्ध करता है अर्थात किसी भी मौखिक रूप में हुए कार्य व हिसाब-किताब का लिखित
रूप तैयार करता है। किसी भ संस्था की आय व व्यय के हिसाब किताब हेतु लिपिक नियुक्त
किए जाते हैं यह किसी भ संस्था में एक या एक से अधिक हो सकते हैं। लिपिक पद की
संख्या संस्था द्वारा किए जाने वाले व्यापार पर निर्भर होती है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
-
जज़ाकल्लाह एक अरबी भाषा का शब्द है जो दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है पहला शब्द है जज़ाक जिसका अर्थ होता है कल्याण करना तथा दूसरा शब्द है अल्लाह...
-
Rabta Ka Matlab Aur Paribhasha: (English Meaning: Connection/ Relation कनेक्शन/ रिलेशन) राब्ता बहुतयात तौर पर प्रयोग होने वाला एक उर्दू...
-
जब किसी व्यक्ति को कोई कार्य करने हेतु तैयार होने के लिए कहा जाता है तब कमर कसना मुहावरे का प्रयोग किया जाता है उदाहरण के तौर पर यदि किसी को...

एम आरएनए वैक्सीन का अर्थ | mRNA Vaccine Meaning in Hindi
चर्चा में क्यों : हाल ही में 16 नवंबर को अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना ने अमेरिका के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के साथ मिलकर विकसित किए गई वैक्सीन ...
