लोगों की भीड़ के कारण बना एक माहौल या वह स्थान जहाँ किसी विशेष उद्देश्य से लोग एकत्रित हुए हों को अंजुमन कहा जाता है। उर्दू के शब्द अंजुमन का हिन्दी में अर्थ होता है सभा। अंजुमन ऐसे लोगों की भीड़ को कहा जाता है जो एक ही उद्देश्य से एकत्रित हुए हों। यह उद्देश्य मनोरंजन, वार्तालाप कुछ भी हो सकता है। उदाहरण के तौर पर पुराने समय में नृत्य देखने के लिए माहौल तैयार किया जाता था। जहाँ नृत्यका नृत्य करती थी तथा एक भीड़ उसे देखने आती थी इस प्रकार की महफ़िल को अंजुमन की सज्ञा दी जाती थी। यहाँ ध्यान देने योग्य है कि महफ़िल शब्द अंजुमन का पर्याय है।
उदाहरण: आज इस अंजुमन में आए कद्रदानों का हम दिल से स्वागत करते हैं।
अंजुमन का अर्थ | Anjuman meaning in hindi
अंजाम का अर्थ | Anjam meaning in hindi
किसी भी क्रिया या कार्य का अंतिम चरण जहाँ पर उसका अंत होता है को अंजाम कहा जाता है। उर्दू के शब्द अंजाम का हिन्दी में अर्थ होता है अंत या परिणाम। किसी कार्य को उसके अंत तक पहुँचाना उसको उसके अंजाम तक पहुँचाना कहलाता है। इसके अतिरिक्त परिणाम शब्द भी अंजाम का पर्याय है क्योंकि परिणाम किसी भी कार्य को करने के बाद उसके पड़ने वाले प्रभाव को कहा जाता है और किसी कार्य का प्रभाव ही उस कार्य का वास्तविक अंत होता है इस प्रकार कार्य को करने के बाद उसके पड़ने वाले प्रभाव को भी अंजाम कहा जाता है। इस तरह अंजाम के दो अर्थ होते हैं पहला "अंत" तथा दूसरा "परिणाम"।
उदाहरण: 1). हमें यह काम अंजाम तक पहुँचाना होगा।
2). क्या तुम जानते हो तुम्हारी इस गलती का अंजाम क्या होगा।
अदम का अर्थ | Adam meaning in hindi
वह जिसका कोई अस्तित्व ना हो तथा जो शून्य हो जिसकी उपस्थिति दर्ज ही ना कि जा सके को अदम कहा जाता है। उर्दू के शब्द अदम का हिन्दी में अर्थ होता है अस्तित्वहीन। अदम को अभाव भी कहा जाता है क्योंकि कुछ भी अस्तित्वहीन तभी लगेगा जब हमें उसका अभाव महसूस होगा। इसके अतिरिक्त अदम का एक अन्य अर्थ होता है परलोक। अर्थात वह स्थान जहाँ व्यक्ति मरने के पश्चात जाता है। इस लोक (जहाँ हम जी रहे हैं) में हमारे जीवन की समाप्ति के बाद जिस लोक में जाने की हम कल्पना करते हैं उसे परलोक कहा जाता है तथा परलोक शब्द अदम का पर्याय है।
उदाहरण: यह संसार अदम की राह पर है हर किसी को मृत्यु को प्राप्त होना है।
अदालत का अर्थ | Adalat meaning in hindi
वह स्थान जहाँ पर किसी प्रकार के वाद-विवाद का निष्कर्ष निकाल कर कोई निर्णय सुनाया जाता है को अदालत कहा जाता है। उर्दू के शब्द अदालत का हिन्दी में अर्थ होता है न्यायालय। अदालत वह स्थान होता हैं जहाँ पर एक विद्वान की अगुवाई में तर्क-वितर्क के जरिए विवादों को सुलझाया जाता है व पीड़ित के लिए न्याय तथा अपराधी के लिए सज़ा तय की जाती है। यहाँ पर अध्यक्ष के तौर पर न्यायाधीश तथा तर्क-वितर्क करने के लिए वकील होते हैं जो अपने-अपने पक्ष की अगुवाई करते हैं। सबूतों के आधार पर जो गलत साबित होता है उसे नियम तथा संविधान के अनुसार सज़ा तथा पीड़ित को उचित मुआवजा देकर न्याय किया जाता है। इस प्रकार का स्थान चाहे वह गाँव की पंचायत के रूप में हो या देश के उच्च न्यायालय के रूप में अदालत का पर्याय होता है।
उदाहरण: अगर आपके साथ अन्याय हुआ है तो चुप मत बैठिए। अदालत में जाकर न्याय के लिए गुहार लगाइए।
अदीब का अर्थ | Adeeb meaning in hindi
वह जो ज्ञान का भंडार संजोय रखता है तथा ज्ञानी की उपाधि पा चुका होता है को अदीब कहा जाता है। उर्दू शब्द अदीब का हिन्दी में अर्थ होता है विद्वान। अदीब व्यक्ति साहित्य में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाता जाता है। इसीलिए अदीब को हिन्दी में साहित्यकार भी कहा जाता है। इसी प्रकार वह व्यक्ति जो लेखन में समृद्ध हो तथा एक लेखक के रूप में स्वयं को स्थापित करे भी अदीब का पर्याय होता है।
उदाहरण: अदीबों की महफ़िल में बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
अदा का अर्थ | Ada meaning in hindi
उर्दू शब्द अदा दो अर्थों में प्रचलित है। जिन्हें अलग-अलग इस प्रकार समझा जा सकता है:
1). अदा (चुकाना): जब किसी प्रकार का कोई ऋण लौटाया जाता है तब अदा शब्द का प्रयोग किया जाता है। हिन्दी में अदा का अर्थ होता है चुकाना। हमारे द्वारा लिया गया ऋण या वह ऋण जो सामने वाले द्वारा हमारे लिए किए गए कार्यों के कारण हम पर पड़ता है उसे हमने अदा कर दिया है का अर्थ होगा कि हमने वह ऋण चुका दिया है।
उदाहरण: हमने अपना सारा बिल अदा कर दिया है।
इस शब्द का प्रयोग भारतीय मुद्रा पर भी देखने को मिलता है जिसमें लिखा होता है:
"मैं धारक को _____ रुपए अदा करने का वचन देता हूँ"
इस वाक्य में धारक अर्थात (नोट को धारण करने वाला; नोट का मालिक) को भारतीय रिज़र्व बैंक नोट पर लिखित राशि अदा करने अर्थात चुकाने के लिए वचनबद्ध है।
2). अदा (अंदाज़): मन को हर लेने वाली क्रियाएँ जो हृदय को सुखद अनुभूति करवाती हैं को अदा कहा जाता है। उर्दू शब्द अदा का हिन्दी में अर्थ होता है अंदाज़। हालांकि अंदाज़ शब्द अदा का पर्याय है परन्तु जहाँ अंदाज़ शब्द अधिकत्तर पुरुषों के लिए प्रयोग किया जाता है वहीं अदा शब्द स्त्री सुंदरता का बखान करने के लिए अधिक प्रयोग किया जाता है। किसी स्त्री के चलने, बोलने, मुस्कुराने के मनमोहक तरीके को उसकी अदा कहा जाता है। इस शब्द का प्रयोग प्रेम प्रसंग वाक्यों में ज्यादा होता है।
उदाहरण: उस सुंदरी की अदाओं ने मेरा मन मोह लिया है।
अतफ़ का अर्थ | Atf meaning in hindi
अतफ़ जिसे शुद्ध रूप में अत्फ़ लिखा जाता है का अर्थ भेंट होता है। किसी के द्वारा दिखाए जाने वाली स्नेह का भाव अत्फ़ कहलाता है तथा उस भाव के चलते दिया जाने वाली भेंट को भी अतफ़ नाम दिया जाता है। उर्दू शब्द अत्फ़ का हिन्दी में अर्थ होता है प्रेम, दया या भेंट। प्रेम भाव के कारण दी जाने वाली वस्तु जो सामने वाले के मन में प्रेमभावना को उमड़ने पर विवश कर दे अतफ़ कहलाती है। ध्यान देने योग्य है कि अतफ़ शब्द में दया का भाव प्रेम रूपी दया से है।
उदाहरण: एक बेवफा की तरफ से अतफ़ की उम्मीद कैसे की जा सकती है।
अतफ़ाल का अर्थ | Atfal meaning in hindi
उम्र में छोटे तथा अक्ल से नादान को उर्दू में अतफ़ाल कहा जाता है। अतफ़ाल का हिन्दी में अर्थ होता है बच्चे। यह शब्द तिफ़्ल का बहुवचन है उर्दू में बच्चा को तिफ़्ल कहा जाता है। बच्चा का हिन्दी में बहुवचन बच्चे होता है तथा उर्दू में बच्चा का बहुवचन अतफ़ाल होता है। ग़ालिब साहब ने अपनी मशहूर गज़ल में इस शब्द का प्रयोग किया है। वे कहते हैं "बाज़ीचा ए अतफ़ाल है दुनिया मेरे आगे" इसका अर्थ होता है "दुनिया मेरे आगे बच्चे के खिलौने जैसी है" इस गज़ल में प्रयुक्त शब्द बाज़ीचा का अर्थ खिलौना होता है। अतफ़ाल शब्द का प्रयोग निम्न उदाहरण में है।
उदाहरण: खेल-ए-अतफ़ाल बचपन की याद दिला देता है।
अटक का अर्थ | Atak meaning in hindi
किसी भी प्रकार की रुकावट जो कोई कार्य पूर्ण होने में बाधा उत्पन्न करे को उर्दू में अटक कहा जाता है। अटक का हिन्दी में अर्थ होता है विघ्न। आमतौर पर इस शब्द का प्रयोग हिन्दी क्षेत्रों में भी देखने को मिलता है। किसी काम का बाधा के चलते रूक जाना अटक जाना कहलाता है। अटक से ही अटकना शब्द बनता है। चलते-चलते किसी वस्तु का अचानक एक जगह पर स्थिर हो जाने को अटक शब्द से संबोधित किया जाता है। सरल शब्दों में कहा जाए तो किसी गतिमान वस्तु का अचानक से रुक जाना अटकना कहलाता है तथा अटकना अटक शब्द का क्रियात्मक रूप है।
उदाहरण: 1). तुम्हारा यह कार्य चलता-चलता अटक कैसे गया।
2). यह पतंग पेड़ के तने पर अटका हुआ है।
अज़ीम का अर्थ | Azim meaning in hindi
वह जो असाधारण उपलब्धियों का मालिक हो तथा उच्च मर्यादा वाला हो को उर्दू भाषा में अज़ीम कहा जाता है। अज़ीम का हिन्दी में अर्थ होता है महान। लोगों द्वारा जिसे महत्व दिया जाता हो तथा जिसने लोगों या मानवता के लिए भलाई के कार्य किए हों को महान की उपाधि दी जाती है। इसके अलावा अज़ीम की संज्ञा निम्न प्रकार से भी दी जा सकती है।
उदाहरण: 1). ज़माना अज़ीम था जब लोगों में मोहब्बत के बदले मोहब्बत देने का रिवाज हुआ करता था।
2). अज़ीम सफर था जब हम तुम एक साथ चला करते थे।
-
जज़ाकल्लाह एक अरबी भाषा का शब्द है जो दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है पहला शब्द है जज़ाक जिसका अर्थ होता है कल्याण करना तथा दूसरा शब्द है अल्लाह...
-
Rabta Ka Matlab Aur Paribhasha: (English Meaning: Connection/ Relation कनेक्शन/ रिलेशन) राब्ता बहुतयात तौर पर प्रयोग होने वाला एक उर्दू...
-
जब किसी व्यक्ति को कोई कार्य करने हेतु तैयार होने के लिए कहा जाता है तब कमर कसना मुहावरे का प्रयोग किया जाता है उदाहरण के तौर पर यदि किसी को...

एम आरएनए वैक्सीन का अर्थ | mRNA Vaccine Meaning in Hindi
चर्चा में क्यों : हाल ही में 16 नवंबर को अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना ने अमेरिका के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के साथ मिलकर विकसित किए गई वैक्सीन ...
