वह जो नाम भर का हो व जिसे सिर्फ विशेषता बखान के लिए कोई नाम मिला हो परन्तु वास्तव में वह विशेषता उसमें है या नही इस पर संदेह हो को तथाकथित कहा जाता है। तथाकथित का मतलब होता है विवादास्पद तौर पर माना गया (इंग्लिश: सो कॉल्ड)। तथाकथित शब्द का प्रयोग ऐसे व्यक्ति के लिए किया जाता है जिसे लोगों द्वारा कोई नाम या प्रसिद्धि मिल तो गई हो परन्तु वह वास्तव में उस प्रसिद्धि के योग्य है या नही इस पर संदेह हो। उदाहरण के तौर पर यदि कहा जाए कि "इस क्षेत्र का तथाकथित नेता" तो इसमें नेता की प्रमाणिकता पर संदेह है तथा उसका वास्तव में नेता होना विवादास्पद है। मतलब लोगों में ये प्रचलित है कि वो नेता है लेकिन किसी द्वारा भी स्पष्टीकरण नही है। इसलिए सभी अपने-अपने मत के अनुसार उसे नेता मानने या ना मानने के लिए स्वतंत्र हैं।
उदाहरण: गिरोह के कुछ तथाकथित सदस्य पकड़े गए हैं पुलिस पूछताछ कर रही है।
तथाकथित का अर्थ | Tathakathit meaning in hindi
सूफी का अर्थ | Sufi meaning in hindi
जो अपनी पवित्र रचनाओं और गीतों के माध्यम से आत्मा और परमात्मा के मिलन की बात करते हैं को सूफी कहा जाता है। सूफी का हिन्दी में मतलब होता है पवित्रता (इंग्लिश: प्योरिटी)। सूफी शब्द इस्लाम के एक समुदाय का नाम होने के कारण प्रचलित हुआ है। मूल रूप से यह शब्द तसव्वुफ़ नाम से जाना जाता था जो बाद में सूफी कहा जाने लगा। किसी भी शब्द का कोई मूल होता है तसव्वुफ़ इस शब्द का पर्याय है किन्तु इसका मूल अरबी भाषा के सफा शब्द को माना जाता है जिसका अर्थ भी पवित्रता ही होता है। सूफी शब्द के मूल के बारे में बहुत सी राय दी जाती हैं जैसे कुछ बुद्धिजीवी मानते हैं कि सूफी शब्द सूफ (ऊन) से बना है क्योंकि ज्यादातर सूफी संत ऊन से बने चोले पहना करते थे जिस कारण सूफ का चोला पहनने वाले को सूफी कहा जाने लगा। इसके अतिरिक्त यूनानी भाषा का "सोफिस्ट" भी सूफी शब्द का मूल माना जाता है। सूफी लोगों की विशेषता यह है कि वे धन दौलत से दूरी बनाए रखते हैं तथा आध्यात्म को ही वास्तविक दौलत मानते हैं।
अरसा का अर्थ | Arsa meaning in hindi
दो समयों के बीच का लंबा अंतर अर्थात एक लंबी समय अवधि को आम बोलचाल की भाषा में अरसा कहा जाता है अरसा का हिन्दी में मतलब होता है लंबा समय (इंग्लिश: लांग टाइम)। आमतौर पर किसी घटना के बहुत दिन बीत जाने पर "उस घटना विशेष को अरसा बीत गया" बोला जाता है। अरसा कोई निश्चित समय नही होता लेकिन यह एक लंबी समय अवधि को दर्शाता है। एक अरसे में कुछ दिन भी हो सकते हैं महीने या वर्ष भी हो सकते हैं। इस शब्द का प्रचलन हिन्दी के साथ साथ क्षेत्रिय भाषाओं जैसे हरियाणवी तथा पंजाबी इत्यादि में देखने को मिलता है।
उदाहरण: 1). अब उन बातों को अरसा बीत चला है।
2). तुम्हे घर गए अरसा हो गया है।
तुगलकी फरमान का अर्थ | Tughlaqi Farman meaning in hindi
एक ऐसा आदेश जिसमें तर्क-वितर्क के लिए कोई स्थान न हो तथा जिसके सही या गलत होने की जाँच किए बगैर ही उसे लागू कर दिया जाए को तुगलकी फरमान कहा जाता है। तुगलकी फरमान का हिन्दी में मतलब होता है सख्त आदेश (इंग्लिश: स्ट्रिक्ट आर्डर)। तुगलकी फरमान को लोकतंत्र में एक कटाक्ष के तौर पर देखा जाता है जो कि लोकतंत्र के विरूद्ध होता है तथा जिसमें जनता की सहमति को तरजीह न देकर एक व्यक्ति या एक समूह की सहमति को श्रेष्ठ माना जाता है। विरोध की स्थिति में ऐसा फरमान सख्ती से लागू किया जाता है। तुगलकी फरमान शब्द चौदहवीं शताब्दी में दिल्ली की सल्तनत पर काबिज रहे मोहम्मद बिन तुगलक से जुड़ा है जिसके सख्त व एकतरफे फैसलों ने तुगलकी फरमान कहावत को जन्म दिया। मोहम्मद बिन तुगलक के दो फैसले तुगलकी फरमान कहावत के साथ जोड़े जाते हैं पहला अपनी राजधानी को दिल्ली से महाराष्ट्र के देवगिरि ले जाना तथा दिल्ली की जनता को भी देवगिरि स्थानांतरित होने पर विवश करना व दूसरा रातों-रात चाँदी के सिक्कों को बंद कर तांबे के सिक्कों को चलन में लाना। दोनों फरमान राजा के खिलाफ साबित हुए तथा उन्हें एक बड़ी जानमाल की हानि उठानी पड़ी क्योंकि महाराष्ट्र में पानी की किल्लत के चलते कुछ दिन बाद राजधानी को वापिस दिल्ली लाना पड़ा था जिस कारण लंबे रास्ते में पानी की कमी व बीमारी फैलने के कारण कुछ लोगों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया तथा राजा को जनता की निराशा का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर तांबे के अधिकता व सरलता से मिल जाने के कारण के कारण तांबे के सिक्कों की नकल लोगों ने घर पर तैयार करनी शुरू कर दी जिस कारण यह फैसला बदल कर राजा को वापिस पुराने चाँदी के सिक्के चलाने पड़े फलस्वरूप नकल किए हुए तांबे के सिक्कों के बदले भी असली चाँदी के सिक्के देने पर राजा को मजबूर होना पड़ा। इन दोनों फैसलों के कारण राज्य को जान व राजस्व को माल की हानि हुई। तथा तब से इस प्रकार के एकतरफे व बिना विचार-विमर्श के दिए जाने वाले आदेशों को तुगलकी फरमान कहा जाने लगा।
सूफियाना का अर्थ | Sufiyana meaning in hindi
रूहानियत का अनुभव तथा ईश्वर के करीब होने व आत्मा से परमात्मा के मिलन के एहसास को सूफियाना कहा जाता है। उर्दू शब्द सूफियाना का हिन्दी में मतलब होता है सूफियों जैसा पवित्र व सादा। सूफियाना शब्द धार्मिक आधार पर बहुत प्रसिद्ध है परन्तु हिन्दी भाषी क्षेत्रों में इसको मुख्य पहचान हिन्दी फ़िल्म के गाने "इश्क़ सूफियाना" के कारण मिली। चलचित्रों (फिल्मों) का हमारे समाज पर असर काफी प्रभावशाली होता है सूफियाना शब्द का आम जनों में प्रचलित होना इसका एक उदाहरण है। सूफियाना वो होता है जिसपर सूफियों का रंग चढ़ गया हो जो सूफियों जैसा सादा (आधुनिकता से दूर) तथा पवित्र हो जाए। सादे वस्त्रों में रहने वाले सूफी शांत व पवित्र मन के स्वामी होते हैं। तथा अध्यात्म को ही वास्तविक दौलत मानते हैं। इसलिए सादापन व पवित्रता इनकी विशेषता है और यही विशेषता तथा ईश्वर के करीब होने का एहसास जब मिल जाते हैं तो एक सूफियाना अनुभव होता है।
-
जज़ाकल्लाह एक अरबी भाषा का शब्द है जो दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है पहला शब्द है जज़ाक जिसका अर्थ होता है कल्याण करना तथा दूसरा शब्द है अल्लाह...
-
Rabta Ka Matlab Aur Paribhasha: (English Meaning: Connection/ Relation कनेक्शन/ रिलेशन) राब्ता बहुतयात तौर पर प्रयोग होने वाला एक उर्दू...
-
जब किसी व्यक्ति को कोई कार्य करने हेतु तैयार होने के लिए कहा जाता है तब कमर कसना मुहावरे का प्रयोग किया जाता है उदाहरण के तौर पर यदि किसी को...

एम आरएनए वैक्सीन का अर्थ | mRNA Vaccine Meaning in Hindi
चर्चा में क्यों : हाल ही में 16 नवंबर को अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना ने अमेरिका के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के साथ मिलकर विकसित किए गई वैक्सीन ...
