सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Maveshi meaning in Hindi | मवेशी का अर्थ

मवेशी उन पशुओं को कहा जाता है जिनके सींग होते हैं तथा जिन्हें दूध, मांस व रेशा जैसी बिकने योग्य वस्तुओं की प्राप्ति के लिए पाला जाता है। आमतौर पर मवेशी पशु घूमकड़ प्रवृति के होते हैं तथा इन्हें बांध कर रखा जाता है। मवेशियों के उदाहरण के तौर पर हम गाय, भैंस, बकरी जैसे पालतू जानवरों के नाम ले सकते हैं। मवेशी का हिंदी में मतलब होता है चौपाया जानवर (अर्थात जिसके चार पाँव हो) या पालतू व घरेलु जानवर (जो घर मे पाले जाते हैं) (इंग्लिश: कैटल)। उत्तरी भारत में इन्हें डाँगर कहा जाता है। मवेशियों को प्राचीन काल से ही दूध, मांस व रेशा प्राप्ति के लिए पाला जाता रहा है मवेशीपालन कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों का प्रमुख व्यवसाय है क्योंकि इन क्षेत्रों में चारा आसानी से मिल जाता है जो मवेशियों का मुख्य भोजन होता है। कृषि क्षेत्र के लोग इन्हें दूध प्राप्ति के लिए पालते हैं। नर पशु जैसे कि बैल, घोड़ा या भैंसा दूध नही देते इसलिए इन्हें रेहड़ी के साथ बांधकर रेहड़ी खींचने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। उसी प्रकार भेड़ जैसे मवेशी दूध नही देते इन्हें ऊन प्राप्ति के लिए पाला जाता है। इसके अतिरिक्त ऐसे मवेशी जिनसे दूध व रेशे इत्यादि की प्राप्ति नही की जा सकती या जो किसी कारण वश इन प्राप्तियों में सहायक न हो उन्हें बूचड़खाने में भेज कर उनसे मांस प्राप्त किया जाता है। बूचड़खानों को बहुत से देशों में अवैध माना जाता है।

उदाहरण: 1). मवेशियों का पालन अर्थात पशुपालन एक लाभकारी व्यवसाय है।
2). मवेशियों को रखे जाने की घर में अलग व्यवस्था बनाई जानी चाहिए।
3). आग लगने की अवस्था में घर में बंधे मवेशियों को खोल देना चाहिए।

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :