यह शब्द अब तक का हिंदी का सबसे बड़ा शब्द है तथा रेलवे के सृजन के बाद अनाधिकारिक रूप से हिंदी शब्दकोष का हिस्सा बना है। हालांकि इस शब्द का प्रयोग नाम मात्र या नगण्य है परन्तु क्योंकि प्रचलित रूप से इस शब्द को हिंदी का सबसे बड़ा ज्ञात शब्द होने का दर्जा प्राप्त है इसलिए हिंदी भाषी लोग इस शब्द के बारे में जानकारी रखते हैं। इस सयुंक्त शब्द में प्रयुक्त सभी शब्दों का अलग-अलग मतलब इस प्रकार है:
लौह: लोहा
पथ: रास्ता
गामिनी: गमन करने वाली/ चलने वाली
सूचक: सूचना देने वाला
दर्शक: दिखाने वाला/ निर्देश देने वाला
हरित: हरे रंग का
ताम्र लौह: तांबा मिश्रित लोहा
पट्टिका: ठोस चकोर चादर या तख्ती
इस तरह उपरोक्त शब्द "लौहपथगामिनीसूचकदर्शकहरितताम्रलौहपट्टिका" का अर्थ होता है लौह पथ गामिनी को अर्थात रेल को लिखित निर्देश देने वाला हरे रंग का बोर्ड। यह बोर्ड रेल चालक को निर्देश देने के लिए पटरियों के किनारे पर लगाया जाता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें