सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Mascara Meaning in Hindi | मस्कारा का अर्थ

मस्कारा आंखों में लगाई जाने वाली काजल का ही एक रूप है लेकिन जहाँ काजल आंखों की पलक के निचले हिस्से में लगाया जाता है वहीं मस्कारा आंखों की पलकों पर उगे बालों पर लगाया जाता है ताकि वे और भी आकर्षक लग सके। मस्कारा आंखों की सुंदरता बढ़ाता है इसका प्रयोग मुख्यतः महिलाएं अपने श्रृंगार के समय करती हैं और इसे हिंदी में काजल या स्याही नाम से ही पुकारा जाता है मस्कारा एक अंग्रेजी का शब्द है तथा इसका उत्पाद बहुत बड़ी-बड़ी कंपनियां (जिसमें मुख्यता पश्चिमी देशों के लिए कम्पनियाँ शामिल है) द्वारा किया जाता है। ब्रांड के तौर पर प्रचलित किए जाने के कारण मस्कारा भारत में भी बहुत अधिक प्रसिद्ध हो चुका है और क्योंकि भारत में पश्चिमी सभ्यता के साथ पश्चिमी शब्दों का भी प्रभाव है इसलिए बहुत से पश्चिमी शब्द हिंदी तथा भारत की स्थानीय भाषाओं में मिश्रित हो चुके हैं उन्ही में से एक शब्द है मस्कारा।

पुरुषों के लिए यह किसी भी प्रकार से उपयोगी नही है हालांकि महिलाओं के लिए मस्कारा श्रृंगार की चरम सीमा के समय प्रयोग किए जाने वाले श्रृंगार का एक अंश है जो कि आज की आधुनिक जमाने में बहुत अधिक प्रचलित हो चुका है। हालांकि शुरुआत में केवल फिल्मी अभिनेत्रियां ही इसका प्रयोग किया करती थी लेकिन अब धीरे-धीरे यह आम महिलाओं में भी प्रचलित होता जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :