सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Aalam Meaning in Hindi | आलम का अर्थ

आलम किसी व्यक्ति की दशा को कहा जाता है अर्थात जैसे दशा में वो बैठा होता है उसे उस व्यक्ति पर बीत रहा आलम कहा जाता है। आलम का अर्थ होता है "हालत" आमतौर पर गाने शायरी में इस शब्द को इसी अर्थ के अनुसार प्रयोग किया जाता है परंतु इस शब्द के अन्य अर्थ भी निकलते हैं यह शब्द आमतौर पर शायरियों में प्रयोग किया जाता है तथा कुछ नए और पुराने हिंदी गानों में भी उर्दू के इस आलम शब्द का प्रयोग देखा गया है।

आलम शब्द का वाक्यों में प्रयोग:

* तुम्हें क्या पता क्या क्या आलम हम पर गुजरे हैं।

* क्या बताएं वह भी कैसा आलम था।

* बाढ़ आने के बाद आलम यह है कि लोग घरों की छतों पर भूखे-प्यासे रहने को मजबूर हैं।

आलम के प्रयायवाची:

दशा : किसी भी व्यक्ति की मौजूदा स्थिति को उसकी दशा कहा जाता है।
* यह तुमने अपनी क्या दशा बना रखी है।

हालत : किसी व्यक्ति के मौजूदा स्थिति को हालत शब्द में भी बयां किया जाता है यह शब्द दशा के स्थान पर प्रयोग किया जा सकता है।
* तुम्हारी ऐसी हालत किसने की?

संसार : संसार को भी आलम शब्द का पर्यायवाची माना जाता है इस समस्त पृथ्वी पर रह रहे जीवन तथा इसके परिवेश को संसार का जाता है।
*  इस संसार में कोई भी व्यक्ति बिना वजह नहीं आता।

दुनिया : दुनिया को भी आलम शब्द से दर्शाया जा सकता है संसार की तरह ही इस संपूर्ण पृथ्वी पर पनपे जीवन व वातावरण को दुनिया कहा जाता है।
* इस दुनिया के नियमों के अनुसार जिया जाने वाला जीवन बड़ा कठोर होता है।

भीड़ : भीड़ शब्द भी आलम का पर्यायवाची है बहुत से लोगों का एक स्थान पर एकत्रित हो जाना भीड़ कहलाता है।
* यहां पर इतनी भीड़ क्यों लगा रखी है।

जनसमूह : बहुत से जनों का समूह "जनसमूह" कहलाता है यहां पर जन से तात्पर्य व्यक्तियों से है।
* इस रैली में कितना बड़ा जनसमूह एकत्रित हुआ है।

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :