सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Adorable Meaning in Hindi | अडोरेबल का अर्थ

अडोरेबल एक अंग्रेजी का शब्द है जिसका प्रयोग किसी ऐसे व्यक्ति, वस्तु या स्थान के लिए किया जाता है जो देखने में आकर्षक लगे। आज के समय मे अडोरेबल शब्द का प्रयोग हिंदी के वाक्यों के साथ भी किया जाने लगा है। यदि आपको कहीं पर लिखा हुआ दिखे "बेबी इज अडोरेबल" तो इसका मतलब होगा "बहुत प्यारा बच्चा है"

अडोरेबल शब्द द्वारा व्यक्त किया जाने वाला प्यार का भाव पूजा करने के बराबर है अर्थात यदि आप किसी को अडोरेबल मानते हो तो आप कहते हो तो आप उस व्यक्ति या वस्तु से मंत्रमुग्ध हो चुके हो। इसलिए अडोरेबल कहने का एक भाव यह भी होता है कि जिसे आप अडोरेबल कह रहे हो वह पूजा करने योग्य है अर्थात पूजनीय है आराध्य है। किसी भी नज़ारे को देखते ही मन में उसके प्रति उमड़ने वाले प्रेम के भाव अडोरेबल शब्द से दर्शाए जाते हैं

अडोरेबल के हिंदी में अर्थ होते हैं प्यारा (Pyara), पूजनीय (Pujaniya), आकर्षक (Akasrshak), आराध्या (Aradhya) और इसके English में पर्यायवाची होते हैं Attractive, loveble, True-Love इत्यादि।

आइए इस शब्द से जुड़े उदाहरण व वाक्य देखते हैं:

वाक्य : Yesterday she shared adorable instagram pictures.

येस्टरडे शी शेयर्ड अडोरेबल इंस्टाग्राम पिक्चर्स

हिन्दी: कल उसने बहुत प्यारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर सांझा की।

वाक्य : Your dance was adorable.

योर डांस वॉज अडोरेबल

हिन्दी: तुम्हारा नृत्य बड़ा प्यारा था।

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :