Aarohi Karam Ka Matlab Aur Paribhasha:
आरोही क्रम गणित से जुड़ा हुआ शब्द है तथा इसका प्रयोग विशेषतः छोटी कक्षाओं में किया जाता है। यह शुद्ध हिंदी का शब्द है इसलिए कई बार इसे समझ पाना थोड़ा कठिन हो जाता है तो चलिए आपको समझाते हैं कि आखिर आरोही क्रम होता क्या है।
आरोही क्रम को अंग्रेजी में "असेंडिंग आर्डर" कहते हैं यदि इसका हिंदी में मतलब निकाला जाए तो इसे कहा जाता है बढ़ते क्रम में। आरोही क्रम में लिखी जाने वाली संख्याओं में छोटी संख्याएँ सबसे पहले व बड़ी संख्याएँ सबसे अंत में लिखी जाती हैं। आरोही क्रम से सबंधित कुछ प्रश्न छोटी कक्षाओं में करवाए जाते हैं ताकि विद्यार्थी गणित की संख्याओं को क्रमबद्ध करने में निपुण हो जाए तो चलिए देखते हैं कि कैसे गणित की संख्याएँ आरोही क्रम में लिखी जाती हैं।
साधारण संख्याएँ : 8, 5, 9, 3, 1 ,6
अब देखते हैं इन संख्याओं को आरोही क्रम में कैसे लिखते हैं:
1 < 3 < 5 < 6 < 8 < 9
तो उपरोक्त संख्याएं आरोही क्रम में लिख दी गई हैं आप यदि ध्यान देंगे तो पाएँगे कि 1 जो सबसे छोटी संख्या है वह सबसे पहले है तथा 9 जो सबसे बड़ी संख्या में वह सबसे अंत में है। इसे कहते हैं बढ़ता क्रम या आरोही क्रम। इसे इंग्लिश में Ascending Order (असेंडिंग आर्डर )कहा जाता है। इसके विपरीत अवरोही संख्याएं होती हैं जिन्हें घटते क्रम में लिखा जाता है। जिसमें सबसे बड़ी संख्या को सबसे पहले व सबसे छोटी संख्या को सबसे अंत में लिखा जाता है।
mast trics
जवाब देंहटाएंAaena srishti bhagat
जवाब देंहटाएंHi
जवाब देंहटाएं