सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Gaganyaan Meaning in Hindi | गगनयान का अर्थ

गगनयान मुख्य रूप से दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है पहला शब्द है गगन तथा दूसरा शब्द है यान। गगन का अर्थ होता है आकाश, आसमान या अंबर। और यान का अर्थ होता है उड़ने वाला वाहन। इस प्रकार इन दोनों शब्दों को जोड़ा जाए तो शब्द बनता है "आकाश में उड़ने वाला वाहन" और इसे कहा जाता है गगनयान। इससे जुड़े कुछ अन्य शब्द है चंद्रयान और मंगलयान। चंद्रयान मिशन चन्द्रमा पर गया था और मंगलयान मिशन मंगल ग्रह पर गया था। यान को हम English में Aeroplane (एयरोप्लेन) कहते हैं और इसी तरह गगनयान शब्द बना है आइए जानते हैं कि यह शब्द प्रचलित क्यों हुआ है।

दरअसल गगनयान शब्द के प्रचलित होने का कारण है भारत द्वारा वर्ष 2022 का प्रस्तावित स्पेस मिशन जिसमें भारत अपने तीन नागरिकों को अंतरिक्ष में भेजेगा और अंतरिक्ष में जाने वाले यह तीन यात्री भारत के पहले ऐसे यात्री होंगे जो अंतरिक्ष की यात्रा करेंगे। भारत से पहले मात्र तीन देश अपने नागरिकों को अंतरिक्ष में भेज चुके हैं यह देश है अमेरिका, रूस और चीन इसके बाद जो देश अपने नागरिकों को अंतरिक्ष में भेजने के लिए तैयार है वह है भारत। जो अपने तीन अंतरिक्ष यात्रियों को वर्ष 2022 तक अंतरिक्ष में भेजेगा।

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :