सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Mahajanapadas Meaning in Hindi | महाजनपद का अर्थ

यह शब्द सर्वाधिक उत्तर वैदिक काल के समय के बाद आने वाले काल खंड को दर्शाने के लिए प्रयोग किया गया है। महाजनपदों का समय काल 600 ईसा पूर्व से 340 ईसा पूर्व रहा है। महाजनपद दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है पहला शब्द है "महा" तथा दूसरा शब्द है "जनपद"। महा शब्द का अर्थ है महान और विशाल तथा "जनपद" वह क्षेत्र होते हैं जो किसी एक राजा के अधीन आते हैं इस प्रकार एक राजा के अधीन आने वाले विशाल क्षेत्रों को महाजनपद कहा जाता है। महाजनपदों को विस्तार से समझने के लिए हमें थोड़ा इतिहास में जाना पड़ेगा।

दरअसल 1500 ईसा पूर्व जब वैदिक काल का आरंभ हुआ था तो उस समय से लेकर 600 ईसा पूर्व तक भारत की सामाजिक दशा में कुछ बदलाव आए जिस कारण छोटे-छोटे कबीले मिलकर बड़े क्षेत्रों में तब्दील होने लगे और वैदिक का का अंत आते-आते वे कबीले महाजनपदों में तब्दील हो चुके थे। इन महाजनपदों के उदय के समय भारत 16 भागों में बटा हुआ था और इन 16 भागों को ही महाजनपद कहा जाता था। जिस प्रकार आज भारत 28 राज्यों से मिलकर बना हुआ है उस समय भारत 16 खंडों से मिलकर बना हुआ था इन्ही खंडों को "महाजनपद" कहा जाता था।

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :