Rafta Rafta Ka Matlab Aur Paribhasha:
(English Meaning: Slowly Slowly स्लोउली स्लोउली)
रफ्ता रफ्ता एक उर्दू का शब्द है जो कि लगातार दो बार क्रम में प्रयोग किया जाता है जैसे हिंदी में धीरे-धीरे शब्द का प्रयोग किया जाता है वसे ही उर्दू में रफ्ता-रफ्ता कहा जाता है। रफ्ता-रफ्ता शब्द का हिंदी में अर्थ होता है धीरे-धीरे। यह शब्द विशेषकर धीरे-धीरे लेकिन क्रम में घटित हो रही घटनाओं के लिए प्रयोग किया जाता है। एक के बाद एक धीरे-धीरे होने वाली घटनाओं को रफ्ता-रफ्ता शब्द से दर्शाया जाता है। यह शब्द "रफ्ता-रफ्ता देखो आंख मेरी लड़ी है" नामक गाने में प्रयोग किए जाने के कारण काफी प्रचलित हुआ है हालांकि उर्दू की शायरियों में इस शब्द का प्रयोग बहुतयात तौर पर पहले ही किया जाता था। आम बोलचाल में देखा जाए तो हिंदी भाषी क्षेत्र में यह शब्द प्रयोग नहीं किया जाता लेकिन फिर भी इस गाने के प्रसिद्ध होने के बाद यह शब्द हिंदी भाषियों द्वारा जाना जाने लगा है।
उदाहरण सहित वाक्य:
1. रफ्ता रफ्ता हम उनके इतने करीब आ गए।
2. रफ्ता-रफ्ता बढ़ते चलो मंजिल अब दूर नहीं।
3. चाहतों के सिलसिले रफ्ता रफ्ता चला करते हैं।
पर्यायवाची शब्द:
धीरे-धीरे, मंद-मंद, शनै: शनै:, इत्मीनान से, आहिस्ता-आहिस्ता, ढीला-ढीला, विलंब से
विलोम शब्द:
तीव्र, शीघ्र, तेजी से, उग्रता से, जल्दी-जल्दी, तेज-तेज, वेग से, फुर्ती से