संस्थापक शब्द संस्थापन से बना है। संस्थापन वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा किसी पंथ, मत या समुदाय की शुरुआत की जाती है। वह व्यक्ति जो किसी पंथ या समुदाय की शुरुआत करता है उसे संस्थापक कहा जाता है। अर्थात जहाँ से किसी प्रक्रिया की मूल रूप से शुरूआत होती है वह आरंभिक बिंदु होता है और उस आरंभिक बिंदु को संचालित करने वाले व्यक्ति को संस्थापक कहा जाता है। यह आवश्यक नहीं है कि संस्थापक शब्द केवल समुदाय, जाति या पंथ इत्यादि की शुरुआत करने वाले व्यक्तियों के लिए प्रयोग किया जाए; यह शब्द हर उस व्यक्ति के लिए प्रयोग किया जा सकता है जो कोई नई क्रिया आरंभ करता है। चाहे फिर वह क्रिया किसी उद्योग की शुरुआत हो, किसी आंदोलन की शुरुआत हो या किसी विचार की शुरुआत हो। उसे संस्थापक कहा जाता है।
संस्थापक किसी ऐसी क्रिया की शुरुआत करने के लिए जाना जाता है जिसमें बाद में धीरे-धीरे बहुत से लोग जुड़ते चले जाते हैं। उदाहरण के तौर पर आप जैन धर्म के संस्थापक ऋषभदेव का नाम ले सकते हैं जिन्होंने धर्म जैन धर्म की स्थापना की थी, बौद्ध धर्म के संस्थापक महात्मा बुद्ध का नाम ले सकते हैं या फिर आज के समय में किसी भी राजनीतिक पार्टी के संस्थापक का नाम ले सकते हैं या किसी उद्योग की शुरुआत करने वाले व्यक्ति का नाम ले सकते हैं। संस्थापक को English में Founder (फाउंडर) कहा जाता है।