उपनिवेशवाद भौगोलिक क्षेत्र से जुड़ा एक शब्द है यह एक प्रक्रिया है जिसका सबसे अधिक चलन 15 वीं से 20 वीं शताब्दी के मध्य तक रहा। आइए जानते हैं कि आखिर उपनिवेशवाद होता क्या है। उपनिवेशवाद की परिभाषा के अनुसार एक भौगोलिक क्षेत्र या एक देश के लोगों का दूसरे देश में जाकर एक समूह स्थापित करना या एक विशेष स्थान पर काबिज हो जाना जिससे वे उस नए देश में अपना जीवनयापन कर सकें व व्यापार बढ़ा सकें उपनिवेशवाद कहलाता है इसे उदाहरण सहित समझने का प्रयास करते हैं।
उपनिवेशवाद का लाभ सबसे ज्यादा ब्रिटिश लोगों ने उठाया है तो उन्हीं का उदाहरण लेते हैं मान लीजिए कुछ ब्रिटिश व्यक्ति समूह बनाकर किसी दूसरे देश में जाकर अपनी एक कॉलोनी स्थापित कर लेते हैं और धीरे-धीरे वहां अपनी खुद की जमीन खरीद कर खुद का व्यापार शुरू कर देते हैं तो इसे कहा जाएगा उपनिवेशवाद यानी कि उपनिवेश करना। इससे वे धीरे-धीरे उस देश में अपना व्यापार बड़ा कर लेंगे व अपनी भाषा, संस्कृति व शिक्षाओं का प्रसार करना शुरू कर देंगे इस क्रिया को उपनिवेशवाद कहा जाता है। इससे मातृदेश (जहाँ से ब्रिटिश आए हैं) की शक्ति बढ़ती है व उनकी संस्कृति पूरे विश्व में फैलती है। इसके अलावा उपनिवेशवाद कभी-कभी मातृदेश में अपराध कर चुके लोगों के लिए सजा से बचने का एक रास्ता भी बनता है। किसी भी देश में उपनिवेशवाद का विरोध होना स्वाभाविक है क्योंकि इसका उस देश के क्षेत्रीय लोगों की संस्कृति, रक्षा व अधिकारों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।
ak achar me
जवाब देंहटाएं