वुमनाइजर किसी ऐसे व्यक्ति को कहा जाता है जो महिलाओं में अत्यधिक रुचि रखता हो और वह भी सिर्फ शारीरिक दृष्टिकोण से। यह शब्द केवल पुरुषों के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है और ऐसा पुरूष एक नहीं बल्कि अनेक महिलाओं के साथ शारीरिक विलास की इच्छा रखता है। समाज में ऐसे पुरुष को नीच नजरिए से देखा जाता है क्योंकि एक वुमनाइजर सामाजिक मान्यताओं के खिलाफ होता है एसे पुरुष के लिए किसी के भी मन में सामाजिक दृष्टि से कोई भी आदर सम्मान की भावना नहीं होती।
वुमनाइजर शब्द दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है पहला है वुमन जिसका अर्थ होता है महिला तथा दूसरा शब्द है नाइजर अर्थात महिलाओं के शरीर मात्र की चाह रखने वाला। इस प्रकार इस शब्द का सयुंक्त अर्थ निकलता है अनेकों महिलाओं के साथ शारीरिक विलास की इच्छा रखने वाला पुरुष। यह शब्द हिंदी भाषा में प्रचलित नहीं है लेकिन कुछ पोश इलाकों में इस शब्द का प्रचलन धीरे-धीरे बढ़ रहा है विशेषकर उन समुदायों में इस शब्द का प्रयोग किया जाने लगा है जिन पर पश्चिमी सभ्यता व भाषा का अच्छा खासा प्रभाव है। महिलाएं इस शब्द का प्रयोग भोग विलासी पुरुषों को गाली देने के लिए भी करती हैं। शब्द का इंग्लिश में प्रयायवाची होता है Casanova (कैसानोवा)
Right
जवाब देंहटाएं