अनावरण शब्द "आवरण" का विलोम होता है और आवरण का अर्थ होता है "कोई ऐसा कपड़ा या ढक्कन जिससे कोई वस्तु ढकी जाती है" इस प्रकार अनावरण का अर्थ होता है उसे ढके हुए कपड़े को हटाना और उस वस्तु को प्रदर्शित करना। अनावरण को शुभारंभ या उद्घाटन का पर्यायवाची भी माना जाता है क्योंकि किसी भी वस्तु का शुभारंभ करने के लिए उस पर से पर्दा हटाया जाता है और वह सार्वजनिक रुप से प्रदर्शित की जाती है। उदाहरण के तौर पर यदि कहा जाए कि "मूर्ति का अनावरण किया गया है" तो इसका अर्थ होगा कि उस मूर्ति को सार्वजनिक रूप से सभी केे देखने हेतु खोल दिया गया है।
इस प्रकार की जब किसी ढकी या छुपी हुई वस्तु को सार्वजनिक किया जाता है तो इस प्रक्रिया को अनावरण कहा जाता है। विशेषकर प्रतिमा को सार्वजनिक करने के लिए इस शब्द का प्रयोग किया जाता है। यद्द्पि हिंदी समाचार पत्रों में इस शब्द का प्रयोग हर उस स्थिति में किया जाता है जहां पर किसी छुपी वस्तु को अचानक से सार्वजनिक किया गया हो चाहे वह मोबाइल जैसा कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हो या वाहन इत्यादि। कोई भी ऐसी वस्तु जो छुपी हुई थी और अचानक से दुनिया के सामने सार्वजनिक की गई है के लिए अनावरण शब्द का प्रयोग किया जाता है।