हिंदी भाषी क्षेत्रों में हफ्ता शब्द दो अर्थों में प्रयोग किया जाता है पहला अर्थ जो सर्वाधिक प्रयोग किया जाता है उसके अनुसार हफ्ता का अर्थ होता है "सप्ताह" (इंग्लिश : Week) अर्थात 7 दिनों का समूह। पूरे वर्ष को 52 हफ्तों में बांटा गया है तथा 7 दिन का समूह समाप्त होने के पश्चात फिर से दूसरा हफ्ता शुरू होता है। यह शब्द मूल रूप से पारसी भाषा का शब्द है तथा माना जाता है कि यह यूनानी गणित की संख्या 7 जिसे "हेप्टा" कहा जाता है से बना है।
दूसरे अर्थ के रूप में हफ्ता शब्द गुंडागर्दी या भाईगिरी के क्षेत्र में प्रयोग किया जाता है जिसमें अवैध रूप से साप्ताहिक राशि एकत्रित की जाती है और साप्ताहिक रूप से एकत्रित की जाने वाली इस अवैध राशि को "हफ्ता" कहा जाता है। हफ्ता वसूली के आधार पर ही वे लोग जो किसी क्षेत्र विशेष में गुंडागर्दी करते हैं अपना खर्चा चलाते हैं या फिर अपना दबदबा कायम करने के लिए लोगों को परेशान करते हैं और उनसे हफ्ता वसूल करते हैं। हालांकि इस तरह का साप्ताहिक शुल्क अवैध है और वास्तविक रूप में बहुत ही कम स्थानों पर लिया जाता है या बिल्कुल नहीं लिया जाता लेकिन फिल्मों में इस शब्द का प्रयोग बाखूबी किया गया है जिस कारण यह शब्द भारत में बहुत अधिक प्रचलित हो चुका है। मूल रूप से हफ्ता शब्द मुंबई में बोली जाने वाली क्षेत्रीय भाषा में प्रयोग किया जाता है।