राउडी शब्द का प्रयोग किसी भी ऐसे व्यक्ति के लिए किया जाता है जो स्वभाव से झगड़ालू हो और असभ्य तरीके से व्यवहार करता हो। एक शब्द में राउडी का अर्थ देखा जाए तो वह राउडी शब्द का प्रयोग "गुंडे" के लिए किया जाता है। गुंडा एक ऐसा व्यक्ति होता है जो उत्पात फैलाता है और बदमाशी करता है। गुंडों का मूल उद्देश्य स्वयं को सिस्टम से ऊंचा दिखाना होता है। उपद्रव करने के लिए जिस समूह को जाना जाता है उसे आम बोलचाल में "राउडी गैंग" कहा जाता है। उपद्रव फैलाने की इस क्रिया को सयुंक्त रूप से "राउडिज्म" (Rowdyism) कहा जाता है।
हिंदी भाषी क्षेत्रों में यह शब्द तेलुगू फिल्म "विक्रमकुडु" का हिंदी रीमेक "राउडी राठौर" बनने के बाद प्रचलित हुआ है। इस फ़िल्म में राउडी को एक ऐसे पुलिस वाले के रूप में दिखाया गया है जो उपद्रवता का प्रयोग गुंडों के खिलाफ करता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें