सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Statue of Unity Meaning in Hindi | स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का अर्थ

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी तीन शब्दों से मिलकर बना है पहला शब्द है "स्टैच्यू" जिसका अर्थ होता है प्रतिमा, दूसरा शब्द है "ऑफ" इसका हिंदी में अर्थ होता है का; और तीसरा शब्द है यूनिटी जिसका अर्थ होता है "एकता" इस प्रकार स्टेचू ऑफ यूनिटी का हिंदी में अर्थ होता है "एकता की प्रतिमा"। यह प्रतिमा भारत की 562 रियासतों मिलाकर भारत देश का निर्माण करने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को समर्पित है जिन्हें एकता का प्रतीक माना जाता है। सरदार पटेल की 182 मीटर ऊँची यह प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊँची प्रतिमा है। सरदार पटेल की जयंती प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है।

पत्थर या किसी धातु से बनी हुई मूर्ति को "प्रतिमा" कहा जाता है जिसे किसी व्यक्ति विशेष के रूप कद व मुखानुसार ढाला गया होता है तथा जो सार्वजनिक रूप से स्थापित की जाती है। स्टेचू ऑफ यूनिटी भारत के गुजरात राज्य में स्थित है तथा भारत की राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।

टिप्पणियाँ

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :