जब आप खाली बैठे हुए ऐसे ही कोई कलाकृति का चित्रण करते हैं उन्हें डूडल कहा जाता है। आप उदाहरण के तौर पर अपनी रफ कॉपियों के पीछे छपी चित्रकारी को देख सकते हैं जो जाने-अनजाने आपने अपने खाली समय में बनाई है। इन्ही उल्टी-सीधी आकृतियों को डूडल कहा जाता है। अर्थात खाली समय में बैठकर बेवजह की गई चित्रकार को डूडल नाम से जाना जाता है। हालांकि यह चित्रकारी देखने में इतनी अच्छी नहीं होती लेकिन इस तरह की चित्रकारी से आपका समय अवश्य कट जाता है। डूडल शब्द इसलिए प्रसिद्ध हुआ है क्योंकि प्रत्येक विशेष अवसर पर ऑनलाइन सर्च इंजन "गूगल" अपना आधिकारिक लोगो हटाकर उस दिन के इतिहास के अनुसार एक डूडल बनाता है जिसे वह अपने मुख्य पृष्ठ पर लगाता है। जिस कारण दुनिया के वे सभी लोग जो गूगल को एक्सेस करते हैं उस डूडल से परिचित हो जाते हैं। इसके अलावा गूगल द्वारा बनाए गए डूडल्स के बारे में हिंदी न्यूज़ चैनल भी मुख्य रूप से रिपोर्टिंग करते हैं जिस कारण यह शब्द हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी प्रचलित हो चुका है।
गूगल डूडल्स को बहुत अधिक महत्व देता है और किसी भी विशेष दिन को चिन्हित करने के लिए डूडल्स का इस्तेमाल करता है। जैसे कि भारतीय स्वतंत्र दिवस, गणतंत्र दिवस इत्यादि जैसे विशेष मौकों पर आप गूगल के मुख्य पृष्ठ पर डूडल बना हुआ देख सकते हैं। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले खेल या किसी प्रसिद्ध व्यक्ति के जन्मदिवस इत्यादि को चिन्हित करने के लिए भी गूगल उनसे जुड़े डूडल बनाता है।