Despacito जिसे हिन्दी में देस्पासीतो बोला जाता है स्पेनिश भाषा का एक शब्द है। स्पेनिश और हिन्दी भाषा एक दूसरे से बहुत अलग हैं तथा आम तौर पर हिन्दी भाषियों के लिए स्पेनिश का कोई सामान्य से शब्द तक भी समझ पाना मुश्किल है इसी तरह हिन्दी का कोई शब्द स्पेनिश लोगों के लिए समझना टेड़ी खीर है। सामान्यतः स्पेनिश भाषा का कोई शब्द आसानी से हिन्दी भाषा में आता भी नही है जैसे इंग्लिश तथा उर्दू के शब्द हिन्दी में मिश्रित हो जाते है ऐसा स्पेनिश शब्दों के साथ नही होता इसका कारण स्पेनिश क्षेत्रों का भारत से दूरस्थ स्थित होना है इसके अलावा हिन्दी भाषियों का स्पेनिश लोगों से संपर्क भी कम होता है जिससे शब्दों का आदान प्रदान नही हो पाता। देस्पासीतो शब्द स्पेनिश के विश्व स्तर पर फेमस हुए एक गाने से भारत में प्रचलित हुआ है जिसका शीर्षक देस्पासीतो था। उस गाने के बारे में आपको बाद में बताएंगे लेकिन उससे पहले जान लीजिए कि Despacito का हिन्दी में क्या मतलब होता है। स्पेनिश शब्द Despacito का हिन्दी में मतलब होता है "धीरे धीरे"। आइए अब जानते हैं कि यह शब्द इतना अधिक प्रचलित कैसे हो गया? जनवरी माह वर्ष