हाई रेटेड गबरू का अर्थ | High Rated Gabru Meaning in Hindi
टोचन का अर्थ | Tochan Meaning in Hindi
टोचन मूल रूप से पंजाबी भाषा का शब्द है और यह शब्द English के टो (toe) तथा चेन (Chain) शब्द से निकला है "टो'" का अर्थ होता है बांधना और चेन का अर्थ होता है रस्सी या फिर लोहे से बनी संगल। जब दो गाड़ियों को आपस में रस्सी या चेन की सहायता से बांध दिया जाता है तो इसे कहा जाता है टोचन करना या दो वाहनों को आपस में जोड़ना। हालांकि विशेष रूप से यह शब्द दो गाड़ियों को एक दूसरे से बांधने के लिए प्रयोग किया जाता है परन्तु दो वस्तुओं या व्यक्तियों को आपस में बांधने के लिए भी इस शब्द का प्रयोग किया जा सकता है। पंजाब में ट्रेक्टर टोचन प्रतियोगिता बहुत प्रसिद्ध है जिसमें दो ट्रैक्टरों को पीछे से एक दूसरे के साथ बांधा जाता है और दोनों विपरीत दिशा में ज़ोर लगाते हैं इस प्रतियोगिता के द्वारा ट्रैक्टर की शक्ति का प्रदर्शन किया जाता है और देखा जाता है कि कौन सा ट्रेक्टर अधिक शक्तिशाली है जो ट्रैक्टर दूसरे को खींच लेता है उसे विजेता माना जाता है। इस प्रतियोगिता को हिंदी में "ट्रैक्टर खींच प्रतियोगिता" के नाम से जाना जाता है।
ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता पंजाब में बहुत अधिक प्रसिद्ध है तथा इस पर पंजाबी में एक गाना भी बनाया गया है इस गाने का शीर्षक "टोचन" रखा गया है तथा पंजाबी गायक सिधू मूसेवाला ने इसे गाया है। इस गाने को हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी काफी प्रसिद्धि मिली जिस कारण टोचन शब्द हिंदी भाषी क्षेत्र में भी जाना जाने लगा।
पटोला का अर्थ | Patola Meaning in Hindi
पटोला पंजाबी का शब्द है इस शब्द को हम तीन अर्थों में समझ सकते हैं पहला तो इसके मौजूदा अर्थ के रूप में, दूसरा इसके एतिहासिक अर्थ के रूप में और तीसरा इसके उपयोग सबंधी स्थितियों के अनुसार।
1. वर्तमान अर्थ के अनुसार पटोला शब्द का अर्थ होता है खूबसूरत लड़की। पटोला शब्द का प्रयोग एसी खूबसूरत लड़की के लिए किया जाता है जो सज-संवर कर आई हो। पहले समय में विशेषकर पंजाब के पहनावे के अनुसार सलवार-सूट में सजी-संवरी लड़की के लिए इस शब्द का प्रयोग किया जाता था लेकिन आज के समय में पंजाब में किसी भी खूबसूरत लड़की को पॉइंट करने के लिए इस शब्द के प्रयोग का चलन है तथा लड़की की सुंदरता की तरफ इशारा करने के लिए पटोला शब्द का प्रयोग किया जाता है।
2. पटोला शब्द मूल रूप से "गुड्डी पटोला" शब्द से निकला है गुड्डी-पटोला में "गुड्डी" शब्द कपड़ो की गांठ से बनाई गई गुड़िया के लिए प्रयुक्त होता था जिसके साथ छोटी बच्चियां खेल कर अपना मनोरंजन करती थी तथा "पटोला" सिल्क का कपड़ा होता था जो देखने में काफी खूबसूरत होता था जिससे छोटी बच्चियाँ अपनी गुड़िया को सजाती थी। बच्चियाँ अपनी गुड़िया को शादी का जोड़ा पहनाने के लिए पटोला कपड़े का प्रयोग करती थी। समय के साथ-साथ इस शब्द से गुड्डी शब्द हट गया और पटोला शब्द एक स्लैंग के तौर पर पंजाब में प्रचलित हो गया और यही पटोला शब्द आज हम पंजाबी फिल्म तथा गानों में सुनते हैं परंतु ऐतिहासिक तौर पर इसका मतलब होता है "गुड़िया को सजाने के लिए बच्चियों द्वारा प्रयोग किए जाने वाला एक सिल्क का कपड़ा" जो पहले भारत में मिला करता था। आज भी गुजरात में कुछ स्थानों पर शादी में दुल्हन द्वारा डाले जाने वाले जोड़े के लिए पटोला शब्द का प्रयोग किया जाता है।
3. पटोला शब्द का प्रयोग स्थिति के अनुसार देखकर किया जाना चाहिए क्योंकि आवारा लड़के इस शब्द का प्रयोग लड़कियों को छेड़ने जैसा असामाजिक कार्य करने के लिए करते हैं जिस कारण यह शब्द नकारात्मक भाव दर्शाने लगा है। यह शब्द छेड़खानी का पर्याय माना जाता है कोई भी लड़का अपनी पत्नी या प्रेमिका के लिए प्रेम पूर्वक निजी रूप से इस शब्द प्रयोग कर सकता है परंतु यदि आम बोल चाल लड़की को सुंदरता को दर्शाने के लिए यह शब्द प्रयोग किया जाता है तो यह छेड़खानी की श्रेणी में आ सकता है निर्भर है कि सामने वाला इसे किस तरह से समझता है। इसलिए इस शब्द के प्रयोग के बचना चाहिए। सरल शब्दों में कहें तो पंजाब के सभ्य समाज में इस शब्द की एक नकारात्मक छवि बन चुकी है और पटोला शब्द पर बने गानों को भी पंजाब के सभ्य समाज में एक नकारात्मक नजरिए से देखा जाता है। हालांकि युवाओं के मध्य यह शब्द तथा इससे संबंधित पंजाबी गाने काफी प्रचलित हैं।
उदाहरण:
* अज तां तुसी पटोला लगदे ओ
(आज तो आप बहुत खूबसूरत लग रही हो)
पटोला शब्द से जुड़े प्रचलित पंजाबी गाने आप यहाँ देख सकते हैं:
Bharat Ane Nenu Meaning in Hindi भारत आने नेनु का अर्थ | मतलब
भारत आने नेनु एक तेलुगु भाषा का शब्द है तथा यह शब्द "भारत आने नेनु" नाम से रिलीज हुई तेलुगु भाषी फिल्म के कारण प्रसिद्ध हुआ है। "भारत आने नेनु" का हिंदी में अर्थ होता है "मैं भारत हूं" यह फिल्म भारत नाम के एक विद्यार्थी की कहानी है जो अकस्मात ही विरासत में मिली सत्ता के चलते आंध्र प्रदेश का मुख्यमंत्री बन जाता है और उसके बाद अपने स्तर पर अपनी बुद्धि और विद्यार्थी सीख का प्रयोग कर राजनीति में सुधार लाने का प्रयास करता है और इसी पर यह पूरी फिल्म आधारित है। इस फिल्म में तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू ने मुख्य भूमिका निभाई है तथा यह आंध्र प्रदेश की तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी है जिस कारण हिंदी मीडिया ने भी इस फ़िल्म से सबंधित न्यूज़ को प्रमुखता से कवर किया है जिस कारण यह शब्द हिंदी भाषी क्षेत्रों में प्रचलित हो गया।
क्योंकि "भारत" शब्द भारत देश के नाम से मेल खाता है इसलिए इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर भी काफी सराहना मिली है और क्योंकि फिल्म का कांसेप्ट भी काफी अच्छा है और महेश बाबू जो कि आंध्र प्रदेश के तेलुगू अभिनेता है के राजनीति में आने से संबंधित चर्चाओं के कारण भी राजनीति से सबंधित यह फिल्म चर्चा का विषय बन गई थी।
-
जज़ाकल्लाह एक अरबी भाषा का शब्द है जो दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है पहला शब्द है जज़ाक जिसका अर्थ होता है कल्याण करना तथा दूसरा शब्द है अल्लाह...
-
Rabta Ka Matlab Aur Paribhasha: (English Meaning: Connection/ Relation कनेक्शन/ रिलेशन) राब्ता बहुतयात तौर पर प्रयोग होने वाला एक उर्दू...
-
जब किसी व्यक्ति को कोई कार्य करने हेतु तैयार होने के लिए कहा जाता है तब कमर कसना मुहावरे का प्रयोग किया जाता है उदाहरण के तौर पर यदि किसी को...

एम आरएनए वैक्सीन का अर्थ | mRNA Vaccine Meaning in Hindi
चर्चा में क्यों : हाल ही में 16 नवंबर को अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना ने अमेरिका के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के साथ मिलकर विकसित किए गई वैक्सीन ...
