सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अक्तूबर 28, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Wifi Choupal Meaning in Hindi | वाई फाई चौपाल का अर्थ

भारत के डिजिटल होने के चलते एक नाम प्रचलित हो रहा है वह नाम है "वाईफाई चौपाल" यह नाम ग्रामीण क्षेत्र के शब्द चौपाल और वाई-फाई तकनीक को संयुक्त रूप से जोड़कर बनाया गया है। वास्तव में यह एक योजना का नाम है जिसके अंतर्गत भारत के सभी गांव में कम दाम पर इंटरनेट उपलब्ध करवाने हेतु भारत सरकार प्रयासरत है। वाईफाई चोपाल दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है पहला शब्द Wifi अर्थात वह तकनीक जिसके द्वारा बिना तारों के जाल के वायरलेस इंटरनेट एक्सेस किया जा सकता है और दूसरा शब्द है चौपाल अर्थात वह स्थान जहां पर गांव के सभी लोग एकत्रित होकर बातचीत व मनोरंजन करते हैं। इस प्रकार वाई फाई चौपाल शब्द का सयुंक्त अर्थ निकलता है ग्रामीण लोगों का वह समूह जो इंटरनेट के माध्यम से जुड़ा हुआ हो और आपस में ऑनलाइन वार्तालाप करता हो। वाईफाई चोपाल सभी गांवों में इंटरनेट का एक ऐसा केंद्र बनेगा जो कम दाम में अच्छी गुणवत्ता वाला इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध करवाएगा।

Kafir Meaning in Hindi | काफिर का अर्थ

शुद्ध तौर पर देखा जाए तो काफिर/ काफ़िर एक "बहुअर्थी" शब्द है परन्तु जिस अर्थ में यह शब्द सबसे अधिक जाना जाता है वह अर्थ है "गैर मुस्लिम"। मूल रूप से काफिर अरबी भाषा से जन्मा शब्द है और इसका अर्थ होता है "वह व्यक्ति जो इस्लाम की मान्यताओं के अनुसार भगवान को न मानता हो" फिर चाहे वह किसी भी धर्म में हो और किसी भी धर्म की मान्यता के अनुसार ईश्वर में आस्था रखता हो उसके लिए इतिहास में "काफिर" शब्द का प्रयोग किया गया है। लेकिन यहां पर ध्यान देने योग्य है कि काफिर शब्द के सीधे तौर पर कुछ अन्य अर्थ भी निकलते हैं वे अर्थ हैं "नास्तिक, दुष्ट, उपद्रवी"। यही कारण है कि इन सभी अर्थों में उलझा होने के कारण यह एक विवादित शब्द बन जाता है जिस वजह से इस्लाम में इस शब्द का प्रयोग न किए जाने की सलाह दी जाती है और वह लोग जो मुस्लिम धर्म को नहीं मानते उन्हें काफिर कहने की बजाय "गैर मुस्लिम" कहना उचित समझा जाता है जो की भावनात्मक रूप से सही भी है। लेकिन ऐसा नहीं है कि इन्ही शाब्दिक अर्थों के साथ काफिर शब्द समाप्त हो जाता है बल्कि फिल्मी गानों और उर्

Rashtravad Meaning in Hindi | राष्ट्रवाद का अर्थ

राष्ट्रवाद लगाव की उस भावना को कहा जाता है जो कोई व्यक्ति अपने राष्ट्र के प्रति रखता है। इस भावना को सही तरीके से समझने के लिए हमें पता होना चाहिए कि "राष्ट्र" क्या होता है। एक देश "राष्ट्र" हो यह आवश्यक नहीं हालांकि एक "राष्ट्र" देश अवश्य होता है। राष्ट्र उसे कहा जाता है जो किसी भी धर्म से बड़ा हो और अपनीे साझी विरासत को धुरी बनाकर आपस में जुड़ा हुआ हो। एक राष्ट्र में रहने वाले लोग चाहे किसी भी तरीके से एक दूसरे से भिन्न हों लेकिन वे एक ऐसी साझी विरासत से जुड़े होते हैं जो उन सब को बांधकर रखती है यह विरासत धार्मिक हो सकती है, भाषाई हो सकती है, सांस्कृतिक हो सकती है, ऐतिहासिक हो सकती है या एक समान उद्देश्य के प्रति चलने की भावना हो सकती है। इस साझी विरासत के प्रति लगाव को ही राष्ट्रवाद कहा जाता है। राष्ट्रवादी व्यक्ति जिस साझी विरासत के आसपास बनी धुरी का अंश होता है वह उसे सर्वश्रेष्ठ मानता है। इस प्रकार राष्ट्रवादी व्यक्ति अपने राष्ट्र को सर्वोच्च मानता है और इसी भावना को राष्ट्रवाद कहा जाता है। राष्ट्रवाद का इंग्लिश में मतलब होता है नेशनलिज्म (Nationalism

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :