ब्लू बांड का अर्थ | Blue Bond Meaning in Hindi
एम.जी.टी.ओ.डब्ल्यू का अर्थ | MGTOW Meaning in Hindi
एमजीटीओडब्ल्यू एक प्रकार का आंदोलन है जिसे ऑनलाइन स्तर पर समर्थन मिल रहा है। इस आंदोलन के जरिए पुरुषों को सचेत किया जाता है कि वे महिलाओं से अधिक से अधिक दूरी बनाए रखें तथा अपना अलग जीवन जिए जिसके मालिक वे स्वयं हो। इस मुहीम के जरिए पुरुषों को सीरियस रिलेशनशिप में न जाने, शादी न करने, बच्चे पैदा न करने की कसम खिलाई जाती है। हालांकि हिंदी भाषी क्षेत्रों में इस आंदोलन का समर्थन न के बराबर है। ऑनलाइन स्तर पर भी इसे कोई विशेष बड़ा सहयोग नहीं मिल रहा है परंतु फिर भी यह टर्म के रूप में स्वयं को स्थापित किए हुए है।
एल जी बी टी क्यू का अर्थ | LGBTQ Meaning in Hindi
बदलते हुए समाज में बहुत से ऐसे विषय हैं जिन्हें कानून में जगह दी जाने लगी है। इनमें कुछ विषय ऐसे भी हैं जिन्हें प्राचीन समय में पाप की संज्ञा तक दी जाती थी। इसी तरह का एक विषय है एलजीबीटीक्यू (LGBTQ) यह शब्द उस समुदाय के लिए प्रयोग किया जाता है जो शारीरिक तौर पर विपरीत लिंग की तरफ आकर्षित न होकर; समान लिंग की तरफ आकर्षित हो या दोनों लिंगों की तरफ आकर्षित हो अथवा समय के साथ जिन्होंने अपने शरीर को दूसरे लिंग में परिवर्तित करवा लिया हो। यहाँ L का मतलब "लेस्बियन (लड़की का लड़की से संभोग")... G का मतलब "गे (लड़के का लड़के से संभोग)"... B का मतलब "बाइसेक्सयूअल (लड़का-लड़की दोनों से संभोग)"... T का मतलब "ट्रांसजेंडर (लिंग बदलाव)"... और Q का मतलब "क़्वीर (विचित्र)" होता है। यहाँ पर Q शब्द बहुत सी क्रियाओं में लुप्त व्यक्तियों के लिए प्रयोग किया जा सकता है जिन्हें सामान्य न समझा जाता हो।
आबशार का अर्थ | Aabshar Meaning in Hindi
आबशार मूल रूप से अरबी भाषा का शब्द है जो दो शब्दों का सयुंक्त रूप है। पहला शब्द "आब" जिसका मतलब होता है "पानी/जल। तथा दूसरा शब्द है "शार" जिसका अर्थ होता है बहना/ निरंतर प्रवाहित होना। इस प्रकार "आबशार" का सयुंक्त अर्थ होता है निरंतर बहता पानी (अर्थात : झरना)
अरबी भाषा में झरने को "आबशार" कहा जाता है क्योंकि इनसे निरंतर पानी बहता रहता है। इसके अलावा "आबशार" शब्द को आंखों से बहते आंसू के लिए भी प्रयोग किया जाता है जो कि इस शब्द का एक भावनात्मक रूप है। भारत के राज्य पंजाब (पंज + आब) का नाम भी "आब" शब्द से मिलकर बना हुआ है जिसमें आब का अर्थ होता है "जल" तथा पंजाब का अर्थ होता है जल की पाँच धाराएं।
-
जज़ाकल्लाह एक अरबी भाषा का शब्द है जो दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है पहला शब्द है जज़ाक जिसका अर्थ होता है कल्याण करना तथा दूसरा शब्द है अल्लाह...
-
Rabta Ka Matlab Aur Paribhasha: (English Meaning: Connection/ Relation कनेक्शन/ रिलेशन) राब्ता बहुतयात तौर पर प्रयोग होने वाला एक उर्दू...
-
जब किसी व्यक्ति को कोई कार्य करने हेतु तैयार होने के लिए कहा जाता है तब कमर कसना मुहावरे का प्रयोग किया जाता है उदाहरण के तौर पर यदि किसी को...

एम आरएनए वैक्सीन का अर्थ | mRNA Vaccine Meaning in Hindi
चर्चा में क्यों : हाल ही में 16 नवंबर को अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना ने अमेरिका के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के साथ मिलकर विकसित किए गई वैक्सीन ...
