सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Amen/ Ameen Meaning in Hindi | आमीन का अर्थ

आमीन मूल रूप से इब्रानी भाषा का शब्द है जिसका प्रयोग मूलतः इस्लाम में देखा जाता है। यद्द्पि इस शब्द का प्रयोग प्रारंभिक रूप से यहूदी व ईसाई धर्म में किया जाना शुरू हुआ था। जब इस्लाम धर्म के अनुयायी खुदा के आगे दुआ मांगते हैं तो उनकी माँगी हुई दुआ में हामी भरने के लिए "आमीन" बोला जाता है। इब्रू भाषा के इस शब्द का अर्थ होता है "ऐसा ही हो" या "ऐसा ही होगा"।

जब कोई इंसान दुआ मांगता है तो उसकी दुआ के जवाब में दूसरे इंसान द्वारा कहा जाता है आमीन; अर्थात "ऐसा ही हो"। इस प्रकार एक इंसान दूसरे इंसान की दुआ में हामी भरते हुए उसकी दुआ के कबूल होने की दुआ करता है। इसके बाद आमीन के जवाब में "सुम्मा आमीन" बोला जाता है जिसका अर्थ होता है "फिर से "ऐसा ही हो" अर्थात आमीन को दोहराने के लिए सुम्मा आमीन बोला जाता है।

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :