किसी देश का वह पूरा तंत्र जिसमें व्यापार, उत्पाद व उपभोग से सबंधित सभी क्रियाकलाप आते हों को अर्थव्यवस्था कहा जाता है। कोई देश क्या व्यापार करता है, कैसे करता है, वहां पैसे का प्रयोग कैसे किया जाता है व इसके साथ ही कोई भी प्रकिया जिसमें धन से सबंधित क्रियाएं की जाती हैं का समस्त तंत्र एक स्वर में अर्थव्यवस्था कहलाता है। किसी देश की अर्थव्यवस्था कितने अच्छे तरीके से लागू की गई है उसी के आधार पर देश की उन्नति व अवनति का लेखा जोखा तैयार होता है।
स्पष्ट शब्दों में कहा जाए तो वे सभी व्यवस्थाएं जिनमें धन समिल्लित होता है सयुंक्त रूप से अर्थव्यवस्था कहलाती हैं। अर्थव्यवस्था को English में Economy (इकॉनमी) कहा जाता है।