बिलियन एक प्राकृतिक सँख्या है। यह 99,99,99,999 के बाद व 1,00,00,00,001 से पहले आती है। भारतीय प्रणाली में इसे "एक अरब" बोला जाता है। लेकिन भारतीय प्रणाली में 10 अरब और पश्चिमी प्रणाली में बिलियन लिखने में कोमा का अंतर होता है।
उदाहरण के तौर पर यदि हम एक अरब लिखते हैं तो यह ऐसे लिखा जाएगा :
एक अरब = 1,00,00,00,000
और यदि हम बिलियन लिखते हैं तो यह ऐसे लिखा जाएगा :
एक बिलियन = 1000,000,000
यदि आप दोनों संख्याओं को देखोगे तो पाओगे कि दोनों में शून्य की संख्या बराबर है लेकिन कोमा का अंतर है। भारतीय प्रणाली में इकाई, दहाई, सैकड़ा, हजार, करोड़ में संख्याएं बनाई जाती हैं वही पश्चिमी प्रणाली में किलो, मिलियन, बिलियन, ट्रिलियन में संख्याएं बनाई जाती हैं।
वाक्यों में प्रयोग :
1. भारत की जनसँख्या 1.4 बिलियन है।
2. अनुमान है कि दुनिया की जनसँख्या वर्ष 2050 तक 9 बिलियन हो जाएगी।
3. चीन की जनसँख्या भी एक बिलियन से अधिक है।