सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Islamophobia Meaning in Hindi | इस्लामोफोबिया का अर्थ

इस्लामोफोबिया दो शब्दों से मिलकर बना है पहला शब्द है इस्लाम; जो कि एक धर्म है जिसे "मुस्लिम धर्म" भी कहा जाता है। इस्लाम धर्म को मानने वाले अनुयायियों को मुसलमान कहा जाता है। दूसरा शब्द है "फोबिया" (Phobia) यह एक प्रकार का ऐसा डर या घृणा होती है जिसके लिए कोई पर्याप्त कारण बताया नही जा सकता। अर्थात "फोबिया" एक अनचाहे डर को कहा जाता है जो किसी भी वस्तु को लेकर हो सकता है फिर चाहे वह वस्तु डरावनी हो या न हो।

इस प्रकार जब इस्लाम और फोबिया शब्द को जोड़ दिया जाता है तो इस्लामोफोबिया शब्द बनता है। इसका अर्थ होता है इस्लाम से या इस्लाम को मानने वालों से डरना व उनसे बिना किसी कारण के घृणा करना। इस्लामोफोबिया शब्द पश्चिमी देशों में प्रचलित हैं। क्योंकि इस्लाम शब्द "मुस्लिम" का पर्यायवाची है इसलिए "इस्लामोफोबिया" को "मुस्लिमोफोबिया" भी कहा जाता है।

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :