संग्रहालय एक ऐसे स्थान को कहा जाता है जहाँ पर विशेष प्रकार की वस्तुओं को संग्रहित (एकत्रित) करके रखा जाता है। संग्राहलय को अंग्रेजी में म्यूजियम कहा जाता है। संग्राहलयों में प्रदर्शन के लिए विशेषकर ऐसी वस्तुएँ रखी जाती हैं जो आम तौर पर देखने को नही मिलती और ये वस्तुएं दुर्लभ होती हैं।
उदाहरण के तौर पर यदि हम पुस्तक संग्रहालय की बात करें तो पुस्तक संग्रहालय किसी ऐसे स्थान को कहा जाएगा जहां पर अनेक विषयों पर विभिन्न प्रकार की पुस्तकों को संग्रहित करके रखा गया हो। यहाँ पर ऐसी दुर्लभ पुस्तकों को भी रखा जाता है जो सामान्य बाजारों में उपलब्ध नही होती। पुस्तक संग्रहालय में प्राचीन काल की जर्जर पुस्तकें भी आपको मिल सकती हैं जो आज से हजारों वर्ष पहले लिखी गई हों। इसलिए वे लोग जिन्हें दुर्लभ वस्तुएं पसंद होती हैं वे संग्राहलयों में जाते हैं। संग्रहालय के अंदर रखी वस्तुओं की दुर्लभता पर निर्भर करता है कि संग्रहालय में प्रवेश के लिए टिकट व्यवस्था की जाए या नही। आमतौर पर संग्रहालय के अंदर रखी दुर्लभ वस्तुएं देखने के लिए टिकट लेनी पड़ती है। संग्राहलयों की स्थापना का उद्देश्य आम जनों को शिक्षित करना, दुर्लभ वस्तुओं का अध्ययन करना व दुर्लभ रोमांच प्राप्त करना होता है।