सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Sanskritik Rajdoot Meaning in Hindi | सांस्कृतिक राजदूत का अर्थ

एक देश द्वारा दूसरे देश में नियुक्त किया गया वह राजदूत जो मेजबान देश में अपने देश की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है। सांस्कृतिक राजदूत मेजबान देश में अपने देश की संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ही इस बात पर जोर देता है कि वह सांस्कृतिक समानताओं का प्रयोग कर दोनों देशों के मध्य मैत्रीपूर्ण सबंधो को और अधिक मजबूत कर सके। इसलिए सांस्कृतिक राजदूत किसी ऐसे व्यक्ति को नियुक्त किया जाता है जिसकी अंतराष्ट्रीय छवि में देश की संस्कृति झलकती हो।

यहां आपको यह भी पता होना चाहिए कि संस्कृति किसी देश के लोगों की प्रथाओं, विचारधाराओं, विश्वास, पहनावा, कला, साहित्य, गायन इत्यादि के समूह को कहा जाता है। अर्थात किसी देश के लोगों का संपूर्ण जीवनयापन कैसा है वह वहां की संस्कृति को परिभाषित करता है।

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :