सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Ramta Jogi Meaning in Hindi | रमता जोगी का अर्थ

आमतौर पर बॉलीवुड की फिल्मों में हम रमता जोगी शब्द सुनते हैं यह शब्द हिंदी गानों में भी प्रयोग किया जा चुका है जिस कारण इसे हिंदी भाषी क्षेत्रों में जाना जाने लगा है। रमता जोगी दो शब्दों से मिलकर बना है पहला शब्द है "रमता" का अर्थ होता है "घूमता-फिरता" अर्थात वह जो घूमता-फिरता रहता हो। दूसरा शब्द है "जोगी" जिसका अर्थ होता है "सन्यासी" अर्थात वह व्यक्ति जो भौतिक वस्तुओं व गृहस्थ जीवन को त्याग देता है व बिना किसी उद्देश्य जीवन व्यतीत करता है।

इस प्रकार रमता जोगी वह व्यक्ति होता है जो गृहस्थ जीवन त्याग कर घुमक्कड़ प्रवृति का बन जाता है। रमता जोगी का जहां दिल करता है वहां चला जाता है। उसके जीवन का कोई लक्ष्य नही होता और वह केवल घूम-फिर कर अपना जीवन व्यतीत करता रहता है।

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :