हाल ही में भारत के ओडिशा राज्य में तबाही मचाने वाले चक्रवृति तूफान का नामकरण बांग्लादेश द्वारा किया गया है और इस तूफान का नाम फानी रखा गया है। क्योंकि यह तूफान हिन्द महासागर के आसपास उठा है इसलिए इसका नाम रखने का अधिकार आठ देशों के पास है तथा इन आठ देशों को समय-समय पर हिन्द महासागर के आसपास उठने वाले तूफानों के नाम रखने का अधिकार दिया जाता है। अबकी बार उठे इस चक्रवृति तूफान का नाम बांग्लादेश ने रखा है।
फानी शब्द हिंदी भाषा के "फन" शब्द से मेल खाता है जिसका अर्थ होता है "सांप का फन" बांग्लादेश में सर्प के फन को फानी या फणि बोला जाता है तथा सर्प के फन के नाम पर ही तबाही मचाने वाले इस तूफान का नाम फानी रखा गया है। समाचार पत्रों में यह शब्द फणि तथा फोनी के नाम से भी प्रचारित किया जा रहा है।