हुक्म की तामील दो मुख्य शब्दों से मिलकर बना है। पहला शब्द है "हुक्म" अर्थात "आज्ञा" तथा दूसरा शब्द है "तामील" अर्थात "पालन" इस प्रकार हुक्म की तामील का सयुंक्त अर्थ निकलता है " आज्ञा का पालन हो "
यह शब्द भारत में मुस्लिम शासकों के आने के बाद प्रचलित हुआ।
हुक्म की तमिल करने वाले को उर्दू में "फ़रमाँबरदार" Farmabardar कहा जाता है।
वाक्यों में प्रयोग :
1. सरकारी हुक्म की तामील करने के लिए सरकारी कर्मचारियों में भगदड़ मच गई।
2. नौकर को मालिक के हुक्म की तामील करनी पड़ती है।