भारत में जितने भी मजदूर हैं जो कंपनी, फैक्ट्री व अन्य निजी क्षेत्रों में कार्य कर अपनी रोजी-रोटी कमा रहे हैं उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए वर्ष 1920 में एक संगठन बनाया गया था इस संगठन को AITUC (ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस) के नाम से जाना जाता है। इसका हिंदी में अनुवाद है "अखिल भारतीय मजदूर संघ कांग्रेस" इसे आम तौर पर AITUC के नाम से प्रचारित किया जाता है। यह संगठन अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय मजदूरों का सामूहिक पक्ष रखता है व भारत के मजदूरों की मांगों व अधिकारों की पैरवी ल करता है।