सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

One Nation One Election Meaning in Hindi | एक राष्ट्र एक चुनाव का अर्थ

# ONOE भारत के लिए एक प्रस्तावित चुनाव सुधार है।

# इसके अनुसार केंद्र तथा राज्यों में अलग-अलग समय पर निरंतर होने वाले चुनावों की बजाए 5 वर्ष में केवल एक बार चुनाव करवाए जाने चाहिए।

# इसके लिए प्रस्तावित तौर पर वर्ष 2024 तय किया गया है।

# वर्ष 1950 से वर्ष 1967 तक लोकसभा और विधानसभा में चुनाव एक साथ हुआ करते थे।

# परंतु 1967 के बाद राजनीति में हुए बदलावों के चलते सरकारें अल्पमत में गिरने लगी।

# फलस्वरूप कुछ राज्यों में चुनाव अल्प समय में होने लगे तथा अलग-अलग राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीखों में विषमता आने लगी।

# इसलिए इन चुनावों को एक साथ एक समय में लाने के लिए कुछ राज्यों की विधानसभाओं को अल्प समय में भंग करना होगा तथा कुछ विधानसभाओं की समय अवधि बढ़ानी होगी। जिसके बाद वर्ष 2024 में सभी राज्यों के चुनाव एक ही वर्ष में संपन्न हो सकेंगे।

# इसी प्रस्ताव को एक राष्ट्र एक चुनाव के नाम से जाना जाता है।

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :