सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Ancient Astronauts Meaning in Hindi | एनशिएंट एस्ट्रोनॉट्स का अर्थ

* एनशिएंट का अर्थ होता है प्राचीन; और एस्ट्रोनॉट्स का अर्थ होता है अंतरिक्ष यात्री।

* एनशिएंट एस्ट्रोनॉट्स की अवधारणा ऐसे परग्रहियों (एलियंस) के बारे में है जो प्राचीन समय में पृथ्वी पर आए और उन्होंने मानवों से सबंध स्थापित किया।

* इस अवधारणा के अनुसार मानव का इतना आधुनिक होना एनशिएंट एस्ट्रोनॉट्स की देन है।

* यह महज एक थिओरी है जो निम्नलिखित तथ्यों के आधार पर तैयार की गई है।

* 3 लाख साल पुराने मानव ने पिछले 50 हजार वर्षों में जो तरक्की की है वह प्राकृतिक नही लगती।

* इसके लिए उसे सिखाया जाना आवश्यक है।

* दुनिया की कुछ प्राचीन इमारतें या खंडहर प्राचीन मानवों द्वारा नही बनाए जा सकते यहां तक कि उन्हें आज के समय में भी बनाया जाना असंभव है इसलिए हो सकता है उन्हें एनशिएंट एस्ट्रोनॉट्स ने बनाया हो।

* भगवान को भी इस अवधारणा में एलियन से जोड़कर देखा जाता है।

* पुराने धार्मिक स्थलों की आकृतियों को एनशिएंट एस्ट्रोनॉट्स के के विमान से जोड़कर देखा जाता है।

* यह अवधारणा पुराने वेद ग्रन्थों, अन्य धार्मिक लेखों व प्राचीन शिलालेखों को एनशिएंट एस्ट्रोनॉट्स से जोड़कर आगे बढ़ाई जाती है।

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :