काम आना एक मुहावरा है जो आमतौर पर साधारण हिंदी भाषा में बोला जाता है। इस मुहावरे का प्रयोग मुख्य रूप से भारत के उन सैनिकों के लिए किया जाता है जिन्होंने युद्ध में वीरगति को प्राप्त किया है। काम आना का अर्थ होता है "वीरगति को प्राप्त करना" जैसे हम अक्सर समाचार पत्रों में कहते हुए सुनते हैं कि सैनिक देश के काम आए अर्थात सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए।
किसी भी भव्य आवश्यकता को पूरा करने वाले महान व्यक्ति के लिए इस मुहावरे का प्रयोग किया जाता है। देश के लिए काम आने से बढ़कर इंसान के लिए कोई गौरव की बात नही हो सकती।