* तालिबान एक पश्तो भाषा का शब्द है जिसका हिंदी में अर्थ होता है "छात्र" अर्थात वह जो सीखने की जिज्ञासा रखता हो।
* तालिबान शब्द 1990 के दशक में उस समय सुर्खियों में आया जब अफगानिस्तान में तालिबान आंदोलन की शुरुआत हुई।
* तालिबान को तालिबाने नाम से भी जाना जाता है।
* 1990 के दशक में तालिबान एक ऐसे कट्टरपंथी धार्मिक समूह के रूप में उभरा था जिसने पूरे अफगानिस्तान को अपने शिकंजे में ले लिया था और उसके बाद उसने अपनी विचारधारा के अनुसार कानून बनाने शुरू कर दिए थे।
* तालिबानी कानूनों में धार्मिक कट्टरपंथ की भावना ज्यादा थी। इसमें उदारवाद जैसी किसी भी भावना का कोई प्रचार नहीं किया गया था इस कारण इसमें पुरुषों को दाढ़ी रखने पर और स्त्रियों को बुर्का पहनने पर मजबूर किया गया।
* अमेरिकी हस्तक्षेप के कारण तालिबान सदैव अंतराष्ट्रीय सुर्खियों का विषय बना रहता है क्योंकि अमेरिका अफगानिस्तान में उदारवाद स्थापित करना चाहता है।
* तालिबान सुन्नी इस्लाम का कट्टर समर्थक है और अफगानिस्तान में उपस्थित अन्य धर्मों के प्रति द्वेष की भावना रखता है बौद्ध की प्रतिमा को ध्वस्त करना इस भावना को दर्शाता है।
* तालिबान के अनुसार अफगानिस्तान में चलाए जाने वाले किसी भी प्रकार के गाने एवं मनोरंजन के साधन धर्म के विरुद्ध है इसलिए उनका प्रचार नही किया जा सकता।
* समय-समय पर लोगों के आम अधिकारों का भी यहां पर हनन देखा जाता है जैसे कि विवाह इत्यादि में DJ बजाने पर भी क्रूर सजा के फरमान जारी कर दिए जाते हैं।
* तालिबान के बनाए हुए नियमों को तोड़ने पर क्रूर सजा दी जाती है। इसमें पत्थरों से पीट कर मार डालना अथवा सरेआम फांसी देने जैसी सजाएं शामिल हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें