सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Avrohi Kram Meaning in Hindi | अवरोही क्रम का अर्थ

अवरोही क्रम गणित से जुड़ा हुआ एक शब्द है इससे संबंधित प्रश्न छोटी कक्षाओं में पूछे जाते हैं अवरोही का हिंदी में अर्थ होता है "घटना" और आरोही क्रम का हिंदी में अर्थ होता है "घटते क्रम में" अंग्रेजी में अवरोही क्रम को "डिसेंडिंग ऑर्डर" कहा जाता है आइए जानते हैं कि अवरोही क्रम में संख्यएँ किस प्रकार लिखी जाती हैं।

साधारण संख्याएँ : 7, 2, 3, 8, 6, 9

उपरोक्त लिखित साधारण संख्याओं में किसी भी प्रकार का कोई क्रम नहीं बनाया गया है अर्थात 7, 2, 3, 8, 6, 9 इन संख्याओं के बीच किसी भी प्रकार का क्रम नहीं बनता इन्हें रेंडम तरीके से लिखा गया है। आइए अब इन 6 संख्याओं को अवरोही क्रम में लिखते हैं।

अवरोही क्रम : 9 > 8 > 7 > 6 > 3 > 2

जब हमने इन संख्याओं को अवरोही क्रम में लिखा तो हमने देखा कि सबसे बड़ी संख्या सबसे प्रथम स्थान पर आई है; उसके बाद दूसरे स्थान पर 8 है जो कि 9 से छोटी है और 7 से बड़ी। फिर 7 और इसी प्रकार घटाते हुए अंत में 2 की संख्या आई है जो की सबसे छोटी संख्या है। इस प्रकार ये संख्याएँ हमने घटते क्रम में लिखी हैं। अवरोही क्रम में सबसे बड़ी संख्या सबसे पहले लिखी जाएगी और सबसे छोटी संख्या सबसे बाद में लिखी जाएगी इसी घटते क्रम को अवरोही क्रम कहा जाता है।

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :