भारत में संघात्मक शासन प्रणाली लागू है इसलिए भारत में केंद्र व राज्य नामक दो सरकारें बनती हैं। केंद्र में प्रधानमंत्री चुना जाता है और राज्य में मुख्यमंत्री। प्रधानमंत्री को चुनने वाले सदस्य MP (Member of Parliament) के नाम से जाने जाते हैं और मुख्यमंत्री को चुनने वाले सदस्य MLA (Member of Legislative Assembly) के नाम से जाने जाते हैं।
MLA भारत के सभी राज्यों में स्थापित विधान सभा (Legislative Assembly) का सदस्य होता है। राज्यों की जनसंख्या व क्षेत्रफल केे अनुसार अलग-अलग राज्यों की विधान सभा में MLA की संख्या अलग-अलग होती है जैसे महाराष्ट्र एक बड़ा राज्य है इसलिए वहां की विधानसभा में 288 MLA हैं; वहीं उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र से भी बड़ा राज्य है इसलिए वहां की विधान सभा में 403 MLA हैं और वहीं हरियाणा एक छोटा राज्य है इसलिए वहां की विधानसभा में 90 MLA हैं।